{"_id":"6921d750bb4bddcb0f0fa8b1","slug":"demand-for-relief-from-stray-dogs-candle-march-held-noida-news-c-1-noi1095-3658234-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने की मांग, निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने की मांग, निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी में शनिवार शाम कैंडल मार्च निकालकर सोसाइटी निवासियों ने लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की।
सोसाइटी निवासियों ने बताया कि परिसर में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। ऐसे में सोसाइटी के बच्चे और बुजुर्ग घर से बाहर निकलने में भी डरते हैं। सोसाइटी के पार्क में खेलते समय भी बच्चों को कुत्तों का डर बना रहता है। निवासियों ने कहा कि कैंडल मार्च के माध्यम से हम सोसाइटी की अपार्मटमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) और प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं।
कैंडल मार्च के दौरान रणधीर गुप्ता ने बताया कि सोसाइटी के टावरों के सामने कई डॉग लवर कुत्तों को खाना डालते हैं और वहां पर हर समय बैठे रहते हैं। इससे कुत्ते काटने की घटनाएं बहुत बढ़ गई हैं। कुत्तों को खाना खिलाने के लिए एक निर्धारित जगह बनानी चाहिए।
गुंजन भास्कर सिंह ने कहा कि सोसाइटी के अंदर डॉग लवर हम लोगों को बहुत परेशान करते हैं। कैंडल मार्च के दौरान भी डॉग लवर भड़क गए और कुछ लोगों के साथ कहासुनी भी हुई। ब्यूरो