फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Raid on Delivery centers, seized heavy amounts of medicines, Dadri

घरों में चलाए जा रहे प्रसव केंद्रों पर छापा, भारी मात्रा में दवाइयां जब्त

Sat, 03 Aug 2019 05:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 03 Aug 2019 05:08 AM IST
विज्ञापन
Raid on Delivery centers, seized heavy amounts of medicines, Dadri
दवाइयां जब्त (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)

सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दादरी में घरों में चलाए जा रहे प्रसव केंद्रों के खिलाफ अभियान चलाकर छापा मारा। टीम ने नई आबादी और रेलवे रोड पर बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे दो प्रसव केंद्रों पर कार्रवाई की। प्रसव केंद्रों पर बरामद उपकरण व दवाओं की सूची बनाकर कार्रवाई के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को भेज दी गई है। 

विज्ञापन


दादरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अमित कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम नई आबादी में एक दुकान में चल रहे प्रसव केंद्र पर छापा मारा। केंद्र की संचालक सुनीता के पास लाइसेंस नहीं था। उसके पास अब्दुल्ला नर्सिंग होम हापुड़ का बना एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट मिला। तलाशी लेने पर भारी मात्रा में दवाएं व गर्भपात कराने की किट बरामद की गई। सभी को जब्त कर लिया गया। 
विज्ञापन


टीम ने रेलवे रोड पर तीन मंजिला भवन में अवैध रुप से चल रहे नर्सिग होम पर छापेमारी की। जिसकी संचालक सरोज ने बताया कि वह उसका निजी मकान है। जिसमें वह महिलाओं का प्रसव कराती हैं। मकान के एक कमरे में प्रसव कराने के बेड लगे थे, भारी मात्रा में दवाइयां, प्रसव के उपकरण बरामद किए गए। नर्सिंग होम चलाने के नाम पर दाई का शिक्षण प्रमाण पत्र बुलंदशहर का बना हुआ मिला। सभी को जब्त किया गया। सभी सामान को दादरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर रिपोर्ट बना कर मुख्य चिकित्साधिकारी को भेज दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों नर्सिंग होम अवैध रुप से चलते पाए गए हैं। यहां नियम विरुद्ध प्रसव और गर्भपात कराया जा रहा था। प्रसव, गर्भपात कराने उपकरण, दवाएं भी बरामद हुई हैं। बरामद सामान व दवाओं की रिपोर्ट बना कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेज दी गई है- डॉ. अमित, दादरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed