{"_id":"65d70542aac99e19a90a9134","slug":"delivery-boy-being-stripped-naked-and-beaten-has-surfaced-in-noida-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में दबंगों की दादागिरी: नग्न कर डिलीवरी बॉय पर बरसाए थप्पड़... लात-घूसों से पीटा, इस बात पर किया कांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में दबंगों की दादागिरी: नग्न कर डिलीवरी बॉय पर बरसाए थप्पड़... लात-घूसों से पीटा, इस बात पर किया कांड
Thu, 22 Feb 2024 01:57 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:57 PM IST
सार
दिल्ली से सटे नोएडा में दबंगों के आतंक की एक वारदात सामने आई है। जिसमें कुछ लड़कों ने एक डिलीवरी बॉय को जमकर पीटा। इतना ही नहीं उसे नग्न कर पीटा है।
विज्ञापन
डिलीवरी बॉय को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा के कोतवाली सेक्टर 113 क्षेत्र में एक होम डिलीवरी ब्वाय को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में सोशल मीडिया पर 39 सेकंड का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें दबंग पीड़ित युवक के कपड़े उतरवा कर उसके साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
तवाली सेक्टर 113 पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। सेक्टर 122 में रहने वाला अभय प्रताप डिलीवरी बॉय का काम करता है। अभय की 1 साल पहले किसी बात को लेकर पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों से कहा सुनी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि उन युवकों ने इसका बदला लेने के लिए नौ फरवरी को उसे बंधक बनाया और कपड़े उतरवा कर निर्माणाधीन बिल्डिंग में बेरहमी से मारपीट की। नोएडा जोन के एडीसीपी मनीष मिश्रा का कहना है कि इस मामले में मुकदमा थाने पर पंजीकृत है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।