फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delicious pre-flight meals, stylish shopping upon landing

Noida News: उड़ान से पहले लजीज खाना, उतरते ही स्टाइलिश खरीदारी

Thu, 06 Nov 2025 08:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
Delicious pre-flight meals, stylish shopping upon landing
-फोटो -नोएडा एयरपोर्ट पर डॉमेस्टिक डिपार्चर और अराइविंग हॉल में ब्रांडेड एसेसरीज और लग्जरी वीयर के आउटलेट खुलेंगे
विज्ञापन

-कैफे में विभिन्न प्रकार के व्यंजन (कुजीन) उपलब्ध होंगे।
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ान से पहले लजीज खाने का स्वाद चख सकेंगे। हवाई अड्डे पर डॉमेस्टिक डिपार्चर और अराइविंग हॉल में ब्रांडेड एसेसरीज और लग्जरी वीयर के आउटलेट खोले जाएंगे। जिससे यात्रियों को खरीदारी का अनुभव मिलेगा। कैफे में विभिन्न प्रकार के व्यंजन (कुजीन) उपलब्ध होंगे। यह हवाई अड्डे के विकास का एक हिस्सा है, जिसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनाने के लिए तैयार किया जा रहा है।
दिसंबर माह से नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होनी हैं। फिलहाल एयरपोर्ट के शुभारंभ की तैयारियां चल रही हैं। शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां पहुंचेंगे। शुरुआती समय में एयरपोर्ट से घरेलू विमान सेवाएं शुरू की जाएंगी। आगामी वर्ष से विदेशों के लिए भी एयरपोर्ट से विमान उड़ान भरेंगे। इस बीच एयरपोर्ट को वैश्विक स्तर का रूप देने के लिए लग्जरी ब्रांड के आउटलेट्स भी खुलेंगे। एयरपोर्ट पर फैशन एसेसरीज से संबंधित आउटलेट्स डॉमेस्टिकि डिपार्चर पीयर (एल1) में खुलेंगे। तमाम ब्रांडेड कंपनी के आउटलेट्स पर यात्री खरीदारी कर सकेंगे। इसके अलावा इटेलियन, मैक्सिकन, एंगलो इंडियन, ग्रीक, जैपेनीज, कोरियन चाइनीज कुजीन के आउटलेट्स डॉमेस्टिक डिपार्चर (एल1), डॉमेस्टिक चेक-इन हॉल (एल 2) और कॉमन अराइवल हॉल में मिल जाएंगे।
विज्ञापन

सॉफ्ट टाॅयज और गेम्स का भी खुलेगा एयरपोर्ट पर आउटलेट
बच्चों के साथ विमान में सफर पर जा रहे हैं तो उन्हें बहलाने लिए आकर्षक टॉयज भी एयरपोर्ट टर्मिनल में मिलेंगे। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डॉमेस्टिक अराइल हॉल में सॉफ्ट टॉयज के साथ आकर्षक गेम्स के लिए आउटलेट खुलेगा। यहां परफ्यूम्स और कॉस्मेटिक उत्पाद के आउटलेट्स भी खुलेंगे। इसके अलावा डॉमेस्टिक अराइवल पीयर (एल 1) में अंतरराष्ट्रीय ब्रांड कंपनी की चॉक्लेट्स भी मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed