Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi's security checks have an impact in Noida, leading to long traffic jams at the border.

Noida News: दिल्ली में चेकिंग का नोएडा में दिखा असर, बॉर्डर पर लगा लंबा जाम

Mon, 02 Nov 2026 09:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
Delhi's security checks have an impact in Noida, leading to long traffic jams at the border.
चिल्ला, डीएनडी और कालिंदी कुंज बॉर्डर पर वाहनों की कतारें, कई जगह दो से तीन घंटे तक फंसे रहे लोग
विज्ञापन


प्रदूषण प्रतिबंधों के चलते दिल्ली की सीमाओं पर सख्ती से बढ़ा यातायात का दबाव

जाम में एंबुलेंस भी फंसी, बीएस-4 एंबुलेंस को प्रवेश की अनुमति पर दिल्ली पुलिस ने दी सफाई

संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। दिल्ली में एक नवंबर से लागू प्रदूषण नियंत्रण प्रतिबंधों का असर सोमवार को नोएडा की सड़कों पर भी दिखाई दिया। बाहरी राज्यों के गैर-बीएस-6 वाहनों के प्रवेश पर रोक और दिल्ली की सीमाओं पर सघन जांच के कारण नोएडा-दिल्ली मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। सुबह से शाम तक चिल्ला, डीएनडी और कालिंदी कुंज बॉर्डर पर लंबी कतारें लगी रहीं। कई वाहन चालकों को गंतव्य तक पहुंचने में दो से तीन घंटे तक लग गए।

बॉर्डर पर जांच से बढ़ा यातायात का दबाव

चिल्ला बॉर्डर और डीएनडी पर वाहनों की जांच के चलते सुबह से ही यातायात प्रभावित रहा। प्रतिबंधों के दायरे में आने वाले वाहनों को वापस लौटाए जाने से पीछे चल रहे वाहनों की रफ्तार भी थम गई। इसका असर महामाया फ्लाईओवर और फिल्म सिटी तक दिखाई दिया। कालिंदी कुंज बॉर्डर पर भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। सेक्टर-62 की ओर एनएच-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बैरिकेडिंग और वाहनों की अधिकता के कारण यातायात धीमा रहा।
विज्ञापन


शहर की अंदरूनी सड़कों पर भी लगा जाम

बॉर्डर पर वाहनों का दबाव बढ़ने से शहर के अंदरूनी मार्ग भी प्रभावित हुए। नोएडा एलिवेटेड रोड के नीचे कैप्टन शशिकांत शर्मा मार्ग, सेक्टर-31/25 चौक, निठारी कट और सेक्टर-27 के आसपास वाहन रेंगते रहे। सेक्टर-18 और अट्टा मार्केट में भीड़ के साथ सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा और ऑटो के कारण यातायात बाधित हुआ। सेक्टर-37 से सेक्टर-71 जाने वाले मार्ग पर भी दिनभर जाम जैसे हालात बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम में फंसी एंबुलेंस, आपातकालीन रास्ते पर उठे सवाल

यातायात बाधित होने के दौरान एंबुलेंस भी वाहनों के बीच फंसी दिखाई दीं। इससे आपातकालीन सेवाओं के लिए रास्ता उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए। जाम के बीच एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिलने से मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में देरी की आशंका बनी रही।

बीएस-4 एंबुलेंस को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति

दिल्ली में लागू प्रदूषण नियंत्रण प्रतिबंधों के बीच नोएडा में पंजीकृत बीएस-4 एंबुलेंस के प्रवेश को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई थी। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर स्पष्टीकरण जारी कर बताया कि वास्तविक आपातकालीन सेवा में संचालित सभी एंबुलेंस को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति है। इनमें बीएस-4 मानक वाली एंबुलेंस भी शामिल हैं।

दरअसल, कुछ माध्यमों में खबरें आई थीं कि नोएडा में पंजीकृत चार बीएस-4 एंबुलेंस दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगी। पुलिस के स्पष्टीकरण के बाद दिल्ली के अस्पतालों में मरीजों को ले जाने वाली इन एंबुलेंस के संचालन को लेकर स्थिति स्पष्ट हुई।


बैरिकेडिंग पार कर निकल रहे वाहन चालक

नोएडा एलिवेटेड रोड पर सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर के पास सेक्टर-18 की ओर जाने वाली लेन में सड़क धंसने और गड्ढा होने के कारण यातायात बंद किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर यहां बैरिकेडिंग लगाई गई है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग और वाहन चालक बैरिकेडिंग पार कर निकलते दिखाई दिए। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed