फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi woman murdered and body thrown in Greno

Noida News: दिल्ली की महिला की हत्या कर ग्रेनो में फेंका शव

Sun, 10 Sep 2023 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Delhi woman murdered and body thrown in Greno
दिल्ली की महिला की हत्या कर ग्रेनो में फेंका शव
विज्ञापन

- शुक्रवार दोपहर से थी लापता, आधार कार्ड से हुई पहचान, सूचना मिलने पर ग्रेनो पहुंची दिल्ली पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली निवासी महिला की हत्या कर आरोपियों ने उसका शव सेक्टर-148 मेट्रो स्टेशन के पास शव फेंक दिया। शनिवार सुबह शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। महिला के गले पर तेज धारदार हथियार के कई वार किए गए। उसकी शिनाख्त दिल्ली के मदनगीर निवासी पिंकी (45) के रूप में हुई है। वह शुक्रवार दोपहर से लापता थी। शनिवार सुबह उसकी बेटी ने दिल्ली के आंबेडकर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव मिलने की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम ग्रेनो पहुंच गई।
नॉलेज पार्क थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के शव के पास ही उसका बैग था। जिसमें मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। दिल्ली पुलिस की मदद से गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने कहीं और हत्या कर नॉलेज पार्क क्षेत्र में शव फेंकने की आशंका जताई है। एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जी-20 के अलर्ट के बावूजद शव फेंककर भागने में कामयाब हुए आरोपी
ग्रेटर नोएडा। जी-20 के मद्देनजर दिल्ली से लेकर नोएडा समेत एनसीआर में पुलिस अलर्ट है। इसके बावजूद आरोपी महिला की हत्या कर शव फेंकने में कामयाब हो गए। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कहीं और हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि अलर्ट के बावजूद गौतमबुद्ध नगर शव लाने में आरोपियों की कहीं जांच क्यों नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नॉलेज पार्क में मिले महिला के धड़ की अब तक नहीं हुई पहचान

जिले में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, पेरीफेरल एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे से शव दूसरे स्थानों से लाकर अक्सर फेंक दिए जाते हैं। 15 जनवरी 2022 नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक महिला का धड़ पुलिस ने बरामद किया था। महिला की हत्या कर सिर, और हाथ-पैर काट दिए गए थे। इस महिला की अब तक पहचान नहीं हुई है। इसके चलते आरोपी भी नहीं पकड़े गए हैं। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा, दादरी, जेवर, दनकौर, ईकोटेक-3, बिसरख आदि क्षेत्र में पूर्व में मिले महिलाओं के शव की भी पहचान नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed