फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi will become a national model for cooperative innovation: Indraj

दिल्ली बनेगी सहकारिता नवाचार का नेशनल मॉडल : इन्द्राज

Fri, 14 Nov 2025 08:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
Delhi will become a national model for cooperative innovation: Indraj
सहकारिता मंत्री ने 72वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह को शुरू किया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार के सहकारिता मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सहकारिता नवाचार का नेशनल मॉडल बनेगी। इसके लिए सहकारिता कानूनों में जरूरी संशोधन कर संस्थाओं के लिए बेहतर माहौल तैयार करेंगे। सहकारी बैंक और थ्रीफ्ट एंड क्रेडिट सोसायटियों को मजबूत बनाने के लिए लगातार बैठकें हो रही हैं ताकि ये आम लोगों के लिए भरोसेमंद विकल्प बनें। दिल्ली में 27 साल बाद नई सरकार बनने के बाद सहकारिता क्षेत्र में सुधारों की शुरुआत हो गई है।


मंत्री ने शुक्रवार को 72वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के तहत एनसीयूआई के कार्यक्रम को शुरू किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहकारिता व्यवस्था को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दी है। राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2025 पूरे क्षेत्र के लिए बड़ा आधार बनी है। 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में सहकारिता की भूमिका सबसे मजबूत रहेगी। इस साल की थीम आत्मनिर्भर भारत के वाहक के रूप में सहकारिता है जो प्रधानमंत्री के विजन से पूरी तरह मेल खाती है। हर गांव, हर शहर और हर संस्था को मजबूत बनाएंगे। हाउसिंग सोसायटियों में स्वयं सहायता समूहों के रिटेल स्टोर खोलने की योजना पर काम चल रहा है जिससे महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भरता का रास्ता मिलेगा। कार्यक्रम में देशभर से आए सहकारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed