फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi Solar Portal launched, will get benefit of subsidy

Noida News: दिल्ली सोलर पोर्टल लांच, सब्सिडी का मिलेगा लाभ

Wed, 20 Nov 2024 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 08:50 PM IST
विज्ञापन
Delhi Solar Portal launched, will get benefit of subsidy
बिजली उपभोक्ता अपनी छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पन्न करेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री आतिशी ने बुधवार को सौर पैनल लगाने के लिए पोर्टल लांच किया। इसका नाम दिल्ली सोलर पोर्टल रखा गया है। छतों पर पैनल लगाकर सौर ऊर्जा उत्पन्न की जाएगी। दिल्ली सचिवालय में पोर्टल लांच करने के दौरान आतिशी ने कहा कि इस साल 14 मार्च को शुरू की गई आप सरकार की सौर नीति के अनुसार 750 मेगावाट का सौर पैनल लगेगा। इसमें 400 यूनिट से अधिक मासिक बिजली खपत वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ भी मिलेगा।

पोर्टल पर पैनल लगाने के लिए सभी जानकारियां दी गईं हैं। नेट मीटरिंग और सब्सिडी के लिए आवेदन भी पोर्टल से किया जा सकेगा। उपभोक्ताओं को इसके लिए किसी दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं होगी। घरेलू बिजली उपभोक्ता जरूरत से ज्यादा सोलर ऊर्जा पैदा करेंगे, उन्हें सरकार की तरफ से 3 रुपये प्रति यूनिट की दर से उत्पादन आधारित प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त सोलर ऊर्जा पैदा करने वाले उपभोक्ताओं को तीन किलोवाट तक के सोलर प्लांट के लिए तीन रुपये प्रति यूनिट और 10 किलोवाट तक के प्लांट के लिए 2 रुपये प्रति यूनिट की दर से भुगतान किया जाएगा। ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों को भी पैनल लगाने पर 2 रुपये प्रति यूनिट की दर से उत्पादन आधारित प्रोत्साहन मिलेगा। वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं को 1 रुपये प्रति यूनिट की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। एक किलोवाट के प्लांट से करीब 100 यूनिट बिजली पैदा होती है और लागत 40,000-60,000 रुपये प्रति किलोवाट आती है। 3 किलोवाट के सोलर प्लांट लगाने पर राष्ट्रीय स्तर पर 78,000 रुपये की सब्सिडी दी जाती है। दिल्ली सरकार 5 किलोवाट तक के लिए 2,000 रुपये प्रति किलोवाट की अतिरिक्त सब्सिडी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed