फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi riots reminiscent of carnage at the time partition says Court

विभाजन के वक्त हुए नरसंहार की याद दिलाने वाले हैं 2020 के दिल्ली दंगे : कोर्ट

Tue, 04 May 2021 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Delhi riots reminiscent of carnage at the time partition says Court
नई दिल्ली। 2020 में हुए दिल्ली दंगे देश के विभाजन के वक्त हुए नरसंहार की याद दिलाने वाले हैं। यह मार्मिक टिप्पणी अदालत ने एक आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए की है। दंगों के दौरान आरोपी सिराज अहमद खान ने एक लड़के पर केवल इसलिए हमला किया था क्योंकि वह दूसरे समुदाय से था। उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए जमानत मांगते हुए कहा कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया है।
विज्ञापन

कड़कड़डूमा जिला अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद यादव ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज करते हुए गौर किया कि उस पर गंभीर आरोप हैं। वहीं अपराध की पूरी साजिश का खुलासा करने के लिए उसकी मौजूदगी जरूरी है।
विज्ञापन

अदालत ने अपने 29 अप्रैल के आदेश में कहा कि 24 व 25 फरवरी 2020 को सांप्रदायिक दंगों ने उत्तर पूर्वी दिल्ली को जकड़ लिया था। इन दंगों ने देश के विभाजन के समय हुए नरसंहार की याद दिला दी। ये दंगे जंगल की आग की तरह कई इलाकों में फैल गए और कई मासूम जिंदगियों को निगल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि दंगाइयों की भीड़ ने 25 फरवरी को एक लड़के रमन पर तलवारों व डंडों से केवल इसलिए हमला किया था क्योंकि वह दूसरे समुदाय से संबंध रखता था। जांच अधिकारी ने याचिका पर जो जवाब दाखिल किया है उसके अनुसार आरोपी साफ तौर पर सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है। उसके हाथ में भाला है। इसके अलावा उसके दो बेटे अरमान और अमन भी इस मामले में आरोपी हैं और अभी तक फरार हैं।

पेश मामले में नाम सामने आने के बाद से ही सिराज अहमद खान भी फरार है। अदालत ने उसे दिसंबर 2020 में भगोड़ा घोषित कर दिया था। मामले में अन्य आरोपियों को जमानत मिले होने के तथ्य से आरोपी के आचरण साफ नहीं हो जाता क्योंकि वह नाम सामने आने के बाद से ही फरार है। - एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed