फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi Police SI's pistol stolen after breaking car window

Noida News: कार का शीशा तोड़कर दिल्ली पुलिस के एसआई की पिस्टल चोरी

Fri, 05 Sep 2025 09:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police SI's pistol stolen after breaking car window
कार का शीशा तोड़कर दिल्ली पुलिस के एसआई की पिस्टल चोरी
विज्ञापन

-मौरिस नगर इलाके की घटना, पीड़ित दोस्त के साथ खाना खाने गए थे होटल में
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मौरिस नगर इलाके में बदमाशों ने बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस के एसआई की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, बैग, सर्विस पिस्टल, सात कारतूस, 4 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूर्वी दिल्ली के अपराध शाखा में तैनात एसआई गुमान सिंह अपने साथी एसआई अतुल के साथ मौरिस नगर स्थित किरोड़ीमल कॉलेज के पास एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। उस दौरान उन्होंने अपना बैग, जिसमें सर्विस पिस्टल, लैपटॉप, पेन ड्राइव, चार हजार रुपये और अन्य सामान रखा हुआ था, उसे कार की पिछली सीट पर छोड़ दिया। खाना खाने के बाद जब दोनों लौटे तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ है और बैग गायब है। घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अभी तक कुछ संदिग्धों की फोटो भी मिली है जिनके आधार पर छानबीन की जा रही है। वहीं एसआई ने सरकारी पिस्टल के चोरी होने की सूचना विभाग को दे दी है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed