फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi Police issues notice to private hospitals, seeks details of doctors who have studied abroad

Noida News: विदेश से पढ़कर आए डॉक्टरों पर दिल्ली पुलिस की खास नजर

Sat, 29 Nov 2025 08:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police issues notice to private hospitals, seeks details of doctors who have studied abroad
लालकिला के पास बम धमाके में सफेदपोश आतंकी माॅड्यूल सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने निजी अस्पतालों को भेजा नोटिस
विज्ञापन

बांग्लादेश, यूएई, पाकिस्तान और चीन से एमबीबीएस की डिग्री लेने वालों पर खास नजर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
लालकिला के पास बम धमाके में डॉक्टरों का नेटवर्क सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल को लेकर खास सतर्कता बरत रही है। पुलिस ने प्राइवेट अस्पतालों को नोटिस जारी कर विदेश से पढ़कर आए डॉक्टरों की विस्तृत जानकारी मांगी है। खासतौर पर उन डॉक्टरों पर नजर हैं जिन्होंने बांग्लादेश, यूएई, पाकिस्तान और चीन से एमबीबीएस की डिग्री ली है। हालांकि पाकिस्तान की डिग्री भारत में मान्य नहीं है। पहले जरूर कुछ लोग पाकिस्तान में सस्ती फीस की वजह से एमबीबीएस करने के लिए जाते थे।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सभी निजी अस्पतालों में प्रैक्टिस कर रहे उन डॉक्टर्स की डिटेल अस्पताल प्रशासन से मांगी है, जिन्होंने पड़ोसी देशों से एमबीबीएस की डिग्री ली है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अभी तक अल-फलाह यूनिवर्सिटी के 30 डॉक्टरों के बयान दर्ज किए हैं। सभी से आतंकी उमर के बारे में सवाल जवाब किए गए हैं। पूछताछ में साथी डॉक्टरों ने बताया कि उमर का व्यवहार सख्त था। उमर चुनिंदा लोगों को ही अपने कमरे में आने देता था। उमर का एक फोन जम्मू कश्मीर पुलिस के कब्जे में है। उस फोन में जांच एजेंसी को 4 वीडियो मिले थे जिनमें से एक वीडियो आतंकी उमर जिहाद और फिदायीन हमले को जायज ठहरा रहा था। बाकी के 3 वीडियो भी उसी तरह उमर ने बनाए हैं। उमर के फोन के जरिये जांच एजेंसी उमर के मददगारों की तलाश में जुटी है। गौरतलब है कि दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास ब्लास्ट हुए था, जिसमें जान-माल का काफी नुकसान हुआ था। यानि उमर ने आत्मघाती हमलावर बनकर धमाका किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed