फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi Police head constable murdered railway contractor, conspired to murder after watching Drishyam movie

UP: दृश्यम फिल्म देख रचा हत्या का षडयंत्र, पहले लस्सी में पिलाई बेहोशी की दवा; फिर हथौड़े के किए ताबड़तोड़ वार

Sat, 24 Aug 2024 01:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 24 Aug 2024 01:48 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने रेलवे के ठेकेदार की अपहरण के बाद हत्या कर। आरोपी ने दृश्यम फिल्म देखकर हत्या का षडयंत्र रचा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के मोबाइल की जांच की गई तो वह दृश्यम फिल्म देख रहा था। उसने पुलिस को गुमराह करने की पूरी कोशिश की।

विज्ञापन
Delhi Police head constable murdered railway contractor, conspired to murder after watching Drishyam movie
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर अल्फा-2 की गोल्फ विस्टा अपार्टमेंट सोसाइटी निवासी रेलवे के ठेकेदार की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। शुक्रवार को बीटा-2 कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने आरोपी दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है। आरोपी मृतक का फ्लैट खरीद रहा था, लेकिन पैसे नहीं होने पर हत्या कर दी। आरोपी ने दृश्यम फिल्म देखकर हत्या का षडयंत्र रचा था और उसी तरह पुलिस को भी गुमराह किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने बताया कि रेलवे के ठेकेदार अंकुश शर्मा अल्फा-2 स्थित गोल्फ विस्टा अपार्टमेंट में रहते थे। 10 अगस्त को परिजनों ने अंकुश शर्मा के गायब होने की सूचना दी। गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि सेक्टर ईटा-2 स्थित एसकेए सोसाइटी निवासी प्रवीण ने ब्रोकर संचित के माध्यम से अंकुश का फ्लैट खरीदने की बात की। प्रवीण मूलरूप से मेरठ के मोहल्ला मार्क पुरिया का रहने वाला है और दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल है, वो 2004 में भर्ती हुआ था। अंकुश शर्मा का एक फ्लैट एकेए सोसाइटी में है।

20 फरवरी, 2024 को फ्लैट का सौदा 1.18 करोड़ में हो गया। इसमें से 88 लाख बैंक अकाउंट और 30 लाख रुपये नकद देना तय हुआ। 38 लाख रुपये देकर ट्रांसफर मेमोरेंडम (टीएम) करना तय हुआ। आरोपी ने 8 लाख रुपये देकर प्राधिकरण से मई माह में टीएम करा लिया। इस बीच अंकुश कनाडा चले गए, इस कारण रजिस्ट्री नहीं हो सकी। वहां से वापस आने के बाद मृतक ने 20 लाख रुपये अधिक की मांग की। आरोपी ने इन्कार कर दिया। बाद में दोनों के बीच 11 लाख अतिरिक्त पर सहमति बनी, लेकिन आरोपी ने पैसा नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहोशी की दवा मिलाकर लस्सी पिलाई
पुलिस ने बताया कि आरोपी के मोबाइल की जांच की गई तो वह दृश्यम फिल्म देख रहा था। 9 अगस्त को आरोपी सेक्टर अल्फा दो स्थित रेलवे के ठेकेदार के कार्यालय पर पहुंचा। वहां ठेकेदार को फोन कर नीचे बुलाया और घर से 11 लाख रुपये देने की बात कहकर कार में साथ बैठा लिया। बेहोशी की दवा मिलाकर लस्सी पिला दी। बेहोश होने से पहले आरोपी ने पीछे की सीट पर बैठा दिया और सोसाइटी के बेसमेंट में जाकर कार लगा दी। कार को ऐसी जगह लगाया गया, जहां तीन तरफ से दीवार थी। वहां आरोपी ने अंकुश के सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी।

जिसके बाद आरोपी ने एलजी गोल चक्कर के पास टी-सीरीज की जमीन पर शव को ठिकाने लगाने की तैयारी की थी। नौ अगस्त की देर रात कार से आरोपी वहां पहुंचा और शव को रखकर झाड़ियों व पत्थर से ढक दिया। अगले दिन जैतपुर गांव में सर्विस सेंटर पर जाकर कार को धुलवाया। वहां गाड़ी धोने वाले ने खून के बारे में पूछा तो बताया कि उसके बेटे के सिर में चोट लग गई थी, उसका खून है।

विज्ञापन

पुलिस को गुमराह करने की पूरी कोशिश
आरोपी ने हत्या के बाद मृतक के मोबाइल से वकील और पत्नी के पास फोन किया। जिसमें बताया कि फ्लैट का पूरा पैसा आ गया है। अगले दिन मृतक के मोबाइल से नौकर के पास मैसेज किया, जिसमें बताया कि बड़ा नुकसान हो गया है। अब वो घर नहीं आएगा। आरोपी ने बचाव के लिए कई जगह पर सीसीटीवी फुटेज में कैद कराया। सीएनजी की कार में पेट्रोल डलवाने पहुंचा। वहीं मृतक के मोबाइल से नेपाल और देहरादून के बारे में सर्च किया, ताकि पुलिस को नेपाल भागने का शक हो जाए।

रेलवे के ठेकेदार की हत्या के आरोप में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने फिल्म देखकर हत्या को अंजाम दिया। - साद मियां खान, डीसीपी, ग्रेटर नोएडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed