फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi Police constable caught firing in video

वीडियो में गोली चलाते कैद हुआ दिल्ली पुलिस का सिपाही

Sun, 27 Mar 2022 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police constable caught firing in video
ग्रेटर नोएडा। चार साल के मासूम की सुपुर्दगी के विवाद में साले ने जीजा पर फायरिंग कर दी थी। इसमें एक गोली जीजा के कूल्हे और दो गोली हाथ में लगी थी। पूरी वारदात पीड़ित के मोबाइल में कैद हो गई। शनिवार को पीड़ित नवीन ने पुलिस को मोबाइल फुटेज सौंप दी। जिसमें दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल का सिपाही व नवीन का साला दीपक गोली चलाता दिख रहा है। नवीन की शिकायत पर दीपक समेत, ससुर कंवरपाल सास और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में दो पिस्तौल से गोली चलाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कासना थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि दनकौर के अस्तोली गांव निवासी नवीन की पत्नी ने दो साल पहले आत्महत्या कर ली थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने नवीन पर पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया था। मामले में नवीन के जेल जाने के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसके बेटे को साथ ले गए थे। बच्चा अब चार वर्ष का है। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद नवीन ने कोर्ट में बच्चे की सुपुर्दगी के लिए केस दायर किया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मासूम को कोर्ट के समक्ष लाना था। इससे पहले ही दोनों पक्ष में हुई बातचीत में नवीन को बच्चे की सुप़ुर्दगी देने का निर्णय हुआ। आरोप है कि नवीन बच्चे की सुपुर्दगी लेने लड़पुरा गांव के पास पहुंचा था। तभी दो पिस्टल से उस पर फायरिंग की गई। लड़पुरा जाने से पहले ही नवीन ने मोबाइल की वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन कर दी थी। मोबाइल में गोली चलाने की वारदात कैद हो गई है। पुलिस के मुताबिक वीडियो में दीपक गोली चलाता दिख रहा है। दीपक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed