फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi in NCR for the second day as well Most polluted, AQI 378 recorded

Noida News: एनसीआर में दिल्ली दूसरे दिन भी सबसे प्रदूषित, एक्यूआई 378 दर्ज

Sat, 14 Jan 2023 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Delhi in NCR for the second day as well
Most polluted, AQI 378 recorded
धुंध से बढ़ा प्रदूषण स्तर, बेहद गंभीर श्रेणी में जा सकता है स्तर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मौसमी दशाएं प्रतिकूल होने से शुक्रवार को दूसरे दिन भी दिल्ली एनसीआर में सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को दिल्ली के प्रदूषण सूचकांक में 7 की बढ़त हुई। आशंका है कि शनिवार सुबह धुंध छाए रहने व हवाओं की गति घटने से प्रदूषण का स्तर बढ़कर बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंच सकता है। शुक्रवार को दिल्ली का प्रदूषण सूचकांक 378 दर्ज किया गया जो एनसीआर में सबसे अधिक रहा। वहीं एनसीआर के फरीदाबाद (319), गुरुग्राम (311), नोएडा (324), ग्रेटर नोएडा (332) में प्रदूषण सूचकांक 300 से अधिक रहा, जबकि गाजियाबाद, बहादुरगढ़, बल्लभगढ़ में प्रदूषण का स्तर 300 से कम रहा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह छाए धुंध व दक्षिण-पूर्व व पूर्व दिशा से चली मद्धिम गति की हवाओं से प्रदूषण स्तर में बढ़त हुई। शनिवार से दिल्ली में उत्तर-पश्चिम दिशा से ठंडी हवाएं चल सकती है जिससे ठंड बढ़ेगी। साथ ही सुबह के समय बादल छा सकते और हल्की धुंध से प्रदूषण स्तर बेहद खराब से बेहद गंभीर श्रेणी में जा सकता है। आने वाले दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली ठंडी हवाओं के बाद प्रदूषण स्तर में बढ़त होगी। अगले तीन दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

सफर का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक उत्तर-पश्चिम दिशा से हवाएं चलेगी। प्रदूषण स्तर में सुधार की उम्मीद नहीं है, प्रदूषण स्तर भी बढ़कर बेहद गंभीर श्रेणी में जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक मौसमी दशाओं का अनुकूल न होने के कारण प्रदूषण का स्तर में बढ़त हुई। शुक्रवार को दिल्ली में दक्षिण-पूर्व दिशा व पूर्व दिशा से छह से 15 किमी की गति से हवाएं चली। सुबह धुंध के कारण शुक्रवार को मिक्सिंग हाइट 550 मीटर पर रहा। वेंटिलेशन इंडेक्स भी औसत से कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed