{"_id":"67068d226866b7c9c003b0e8","slug":"delhi-government-gave-harit-ratna-award-to-10-agencies-noida-news-c-340-1-del1011-64431-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 10 एजेंसियों को दिल्ली सरकार ने दिया हरित रत्न अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 10 एजेंसियों को दिल्ली सरकार ने दिया हरित रत्न अवार्ड
विज्ञापन
पर्यावरण नियमों को पालन करने के लिए किया गया सम्मानित
धूल रोधी अभियान के तहत सचिवालय में कार्यशाला आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने पर्यावरण नियमों का पालन करने वाली दस निर्माण एजेंसियों को हरित रत्न अवार्ड से सम्मानित किया है। बुधवार को सचिवालय में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की ओर से अवार्ड दिए गए। इस मौके पर उन्होंने बताया कि बुधवार को सभी सरकारी और निजी निर्माण एजेंसियों को धूलरोधी अभियान के तहत संवेदनशील बनाने को लेकर सचिवालय में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मुख्य तौर पर सीएंडडी पोर्टल और स्वच्छ निर्माण को प्रोत्साहन देने के विषय पर एजेंसी को बताया गया।
सरकारी व निजी निर्माण एजेंसियों को साइट पर ही काम कर रहे कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए। साथ ही, सीएंडडी साइटों का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और निर्माण संबंधी जारी 14 नियमों को लागू करने को लेकर विस्तार से बताया गया। धूलरोधी अभियान के तहत पूरी दिल्ली में निगरानी के लिए 13 विभागों की 523 टीमें तैनात की गई हैं। धूल प्रदूषण को रोकने के लिए 85 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग (एमआरएस) मशीनें और 500 वाटर स्प्रिंकलर तैनात किए गए हैं। नवंबर में एक से बढ़ाकर तीन शिफ्टों में मोबाइल एंटी स्मॉग गन की सड़कों पर तैनाती होगी। इसके लिए 200 मोबाइल एंटी स्मॉग गन लगाए जाएंगे। कार्यशाला में 120 निर्माण एजेंसियों ने हिस्सा लिया। साथ ही, स्वच्छ निर्माण के साथ बेहतर वायु गुणवत्ता को आगे बढ़ाने के लिए उपस्थित सभी प्रतिभागियों को टूल-किट भी वितरित की गई।