फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi government extends EV policy till March 2025

Noida News: दिल्ली सरकार ने ईवी पॉलिसी को मार्च 2025 तक बढ़ाया

Thu, 28 Nov 2024 06:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 06:00 PM IST
विज्ञापन
Delhi government extends EV policy till March 2025
एक जनवरी 2024 और उसके बाद खरीदे गए वाहनों पर सभी छूट दी जाएंगी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो


नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने पुरानी इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) पॉलिसी को मार्च 2025 तक बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके तहत 1 जनवरी 2024 और उसके बाद खरीदे गए ई-वाहनों पर सब्सिडी और रोड टैक्स में छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार अगस्त 2020 में सबसे प्रोग्रेसिव ई-व्हीकल पॉलिसी लेकर आई थी। इसके परिणामस्वरूप दिल्ली में इनकी संख्या में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई।
दिल्ली में 2019-20 में जहां चार फीसदी ई-व्हीकल होते थे। वहीं, पॉलिसी के आने के बाद 2022-23 में यह आंकड़ा कुल वाहनों में 12 फीसदी तक जा पहुंचा। यह देश में सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी नागरिक जिसने 1 जनवरी 2024 और उसके बाद ई-व्हीकल खरीदे हैं, उन्हें जो सब्सिडी नहीं मिली थी, वह भी अब दी जाएगी। अब सब्सिडी 1 जनवरी 2024 और उसके बाद हर ई-व्हीकल की खरीद पर लागू होगी। यही नहीं जो भी ई-व्हीकल खरीदेगा उसे रोड टैक्स में छूट दी जाएगी। प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई के तहत पॉलिसी को अब मार्च 2025 तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, राजधानी में 7 अगस्त 2020 को ईवी पॉलिसी लागू की गई थी, जो बीते वर्ष समाप्त हो चुकी है। इसे दो बार आगे बढ़ाया जा चुका है। इस दौरान दिल्ली में ई-वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। ईवी पॉलिसी ने दिल्ली में ई-वाहनों के लिए दिल्ली में जमीन तैयार की। इसके तहत चार्जिंग स्टेशन समेत दूसरी बुनियादी सुविधाओं का विकास हुआ। इसी क्रम में वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अगस्त 2023 में हर सौ वाहनों की बिक्री में औसत 12 ई-वाहन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 2022 में ईवी की बिक्री में 2021 की तुलना में 2.5 गुना वृद्धि हुई। ऐसे में ईवी पॉलिसी दिल्ली में वाहनों की वजह से प्रदूषण को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस पॉलिसी के अलावा परिवहन विभाग ईवी पॉलिसी 2.0 पर भी काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि अगले साल पुरानी पॉलिसी को समाप्त कर नई लागू की जाएगी।

------

पंजीकृत ई-वाहन

2020-----5189

2021-----25809

2022-----62241

2023-----71610

2024-----48752

नोट: आंकड़ा 8 अगस्त 2020 से 4 अगस्त 2024 तक का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed