{"_id":"6ad7643fa60a7a7480091ad9","slug":"delhi-dynamites-secure-a-spot-in-the-final-after-defeating-ayodhya-garjan-noida-news-c-1-noi1095-4853569-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिल्ली डायनामाइट्स ने अयोध्या गर्जन को हराकर फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिल्ली डायनामाइट्स ने अयोध्या गर्जन को हराकर फाइनल में बनाई जगह
विज्ञापन
फोटो
- दिल्ली डायनामाइट्स ने अयोध्या गर्जन को हराकर फाइनल में बनाई जगह
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। वॉलीबॉल चैंपियंस लीग (वीसीएल) में सोमवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में दिल्ली डायनामाइट्स ने अयोध्या गर्जन को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली की टीम ने शुरुआती दो सेट जीतकर बढ़त बनाई। अयोध्या गर्जन ने तीसरे सेट में वापसी करते हुए मुकाबले को रोमांचक बनाया, लेकिन दिल्ली डायनामाइट्स ने चौथा सेट जीतकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली।
दिल्ली डायनामाइट्स ने पहला सेट 21-17 और दूसरा सेट 21-15 से अपने नाम किया। इसके बाद अयोध्या गर्जन ने तीसरे सेट में कड़ी टक्कर देते हुए 25-24 से जीत दर्ज की। इससे मुकाबले में रोमांच बढ़ गया। चौथे सेट में दिल्ली की टीम ने बेहतर तालमेल और संयम का प्रदर्शन करते हुए 22-20 से जीत हासिल की और मैच अपने नाम कर लिया।
दिल्ली डायनामाइट्स की जीत में निशांत ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, टीम के अब्दुल कलाम नियास को इम्पैक्ट प्लेयर का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
दिल्ली डायनामाइट्स का फाइनल में मुकाबला हरियाणा हरिकेन्स और एम्पेरिया मराठाज के बीच 21 अक्टूबर को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। लीग का खिताबी मुकाबला 23 अक्टूबर को खेला जाएगा। पहले सेमीफाइनल में जीत के साथ दिल्ली डायनामाइट्स ने खिताब की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। अब टीम की नजरें फाइनल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी जीतने पर होंगी।