फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   delhi bomb blast case

Noida News: बिना पहचान पत्र होटल में मेहमान ठहराने पर होगी सख्त कार्रवाई

Tue, 11 Nov 2025 07:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
delhi bomb blast case
-दिल्ली धमाका अलर्ट के बाद नोएडा पुलिस की कड़ाई तेज
विज्ञापन

-होटल में चेक-इन से लेकर चेक-आउट तक अतिथियों का रिकॉर्ड अनिवार्य
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी कार में हुए धमाके की घटना के बाद गौतमबुद्धनगर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने ग्रेटर नोएडा से लेकर सेंट्रल नोएडा जोन तक सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। इसके तहत होटल, बस स्टैंड और बॉर्डर पर चेकिंग बढ़ा दी गई है।
पुलिस ने होटल संचालकों को साफ निर्देश दिए हैं कि किसी भी अतिथि को बिना वैध पहचान पत्र के ठहराया नहीं जाएगा। इसमें विदेशी नागरिकों और दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए भी समान नियम लागू होंगे। साथ ही होटल प्रबंधन को अतिथियों के आने और जाने का समय सही तरह से दर्ज कर अनिवार्य रूप से पुलिस रिकॉर्ड में उपलब्ध रखना होगा। निर्देश का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से गाजियाबाद, फरीदाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा से सटे बॉर्डर इलाकों में देर रात से ही पिकेटिंग बढ़ा दी गई है और प्रत्येक वाहन की स्क्रीनिंग की जा रही है। बाजार में दुकान संचालकों को भी सीसीटीवी कैमरों की निरंतर मॉनिटरिंग रखने के लिए कहा है। लावारिस कार, बैग, अटैची या किसी संदिग्ध वस्तु की तुरंत सूचना देने के निर्देश जारी किए गए हैं। एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, संदिग्ध वाहनों की जांच तेज करने और मॉल व बाजारों में रैंडम चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed