फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi Bar Associations express anger, demand for action

Noida News: दिल्ली बार एसोसिएशनों में रोष, कार्रवाई की मांग

Sun, 02 Nov 2025 06:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 06:08 PM IST
विज्ञापन
Delhi Bar Associations express anger, demand for action
-बार एसोसिएशन शाहदरा के सदस्यों से पुलिस के कथित दुर्व्यवहार और अत्याचार की निंदा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। सेंट्रल दिल्ली कोर्ट बार एसोसिएशन ने शाहदरा बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ पुलिस अधिकारियों द्वारा कथित दुर्व्यवहार और अत्याचार की कड़ी निंदा की है। एसोसिएशन ने एक बयान जारी कर शाहदरा बार के कार्यकारिणी और सदस्यों के साथ पूर्ण एकजुटता व्यक्त की है।

एसोसिएशन के सचिव विजय बिश्नोई ने कहा कि वह शाहदरा बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी और सदस्यों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। मांग करते हैं कि जिम्मेदार अधिकारी दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ तत्काल और उचित कार्रवाई करें। वह अधिवक्ताओं की गरिमा और सम्मान बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनके प्रति किसी भी प्रकार का अनादर या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह बयान शाहदरा बार एसोसिएशन के सदस्यों पर पुलिस द्वारा कथित मारपीट और दुर्व्यवहार की घटनाओं के बाद सामने आया है। हालांकि, घटना के विवरण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं, लेकिन बार एसोसिएशनों में इस मुद्दे को लेकर व्यापक आक्रोश है। सेंट्रल दिल्ली कोर्ट बार एसोसिएशन ने यह भी चेतावनी दी है कि वकीलों के सम्मान पर किसी भी तरह का आघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में दिल्ली पुलिस से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed