फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delay penalty will be calculated from the possession date given in the agreement

Noida News: करार में दी कब्जा तिथि से होगी देरी के जुर्माने की गणना

Thu, 10 Aug 2023 06:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
Delay penalty will be calculated from the possession date given in the agreement
उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट अपीलेट ट्रिब्युनल ने यूपी रेरा की संपूर्ण बेंच के आदेश को बदला
विज्ञापन

संपूर्ण बेंच ने करार की तिथि के तीन साल बाद से देरी पर जुर्माना देने का दिया था आदेश

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट अपीलेट ट्रिब्युनल ने यूपी रेरा की संपूर्ण बेंच के उस आदेश को बदल दिया है, जिसमें संपूर्ण बेंच ने वर्धमान इंफ्रा डेवलपर्स के छह खरीदारों को बिल्डर-बायर्स करार की तिथि के तीन साल बाद से कब्जे में देरी पर जुर्माना देने का आदेश दिया था। ट्रिब्युनल ने आदेश दिया है कि जिन खरीदारों के करार में कब्जा देने की तिथि दी है, उसी से कब्जे में देरी का जुर्माना दिया जाएगा। आदेश के बाद से खरीदार खुश हैं।

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-वन में वर्धमान इंफ्रा डेवलपर्स का वर्धमान अल्फा स्क्वायर प्रोजेक्ट है, जो अभी निर्माणाधीन है और यहां सैकड़ों खरीदार फंसे हैं। किसी खरीदार ने वर्ष 2013 में तो किसी ने वर्ष 2020 में बुकिंग की थी। खरीदार महेश गर्ग ने वर्ष अक्तूबर 2020 में दो यूनिट, सुनील गुप्ता ने सितंबर 2020 में तीन यूनिट और सुचि अग्रवाल ने सितंबर 2020, देवेंद्र कुमार दीक्षित ने जून 2013, साहुकारी भाग्यवती ने सितंबर, 2013 और लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन सचदेव ने नवंबर 2014 में एक-एक यूनिट की बुकिंग की थी। बिल्डर ने खरीदारों के साथ करार में कब्जा देने का समय दिया था। सुनील गुप्ता, महेश गर्ग व सुचि अग्रवाल को 31 मार्च 2021 तक कब्जा देने का वादा किया था, जबकि देवेंद्र को मई 2015, साहुकारी भाग्यवती को मार्च 2016 और नितिन सचदेव को मई 2017 तक कब्जा देने का वादा किया था। कब्जा नहीं मिलने पर खरीदारों ने यूपी रेरा में शिकायत की। प्रोजेक्ट के अन्य खरीदारों ने भी शिकायत की थी।
विज्ञापन

खरीदारों के अधिवक्ता ऋषींद्र विक्रम सिंह ने बताया कि खरीदारों की शिकायत पर यूपी रेरा की संपूर्ण बेंच ने सुनवाई की। काफी खरीदारों के करार में कब्जा देने की तिथि नहीं थी, जिस पर बेंच ने करार होने की तिथि से तीन साल बाद कब्जा देने की तिथि मानकर आदेश जारी कर दिया। बेंच ने बिल्डर को कब्जा देने और बुकिंग के तीन साल बाद से कब्जे में देरी का जुर्माना देने का आदेश दिया। जिन खरीदारों के करार में कब्जा देने की तिथि थी, उनमें से छह खरीदारों ने ट्रिब्युनल में आदेश को चुनौती दी। अब ट्रिब्युनल ने संपूर्ण बेंच के आदेश को पलट दिया है। अधिवक्ता ने बताया कि अब कब्जा देने की तिथि से बिल्डर को जुर्माना देना होगा। खरीदारों ने कब्जा देने के आदेश को चुनौती नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रोजेक्ट के अन्य खरीदारों में भी जगी उम्मीद
वर्धमान अल्फा स्क्वायर प्रोजेक्ट के सैकड़ों खरीदारों को बिल्डर ने कब्जा देने का समय दिया था। ट्रिब्युनल के इस आदेश से इन खरीदारों में भी एक उम्मीद जगी है। उनको पूरा जुर्माना मिल सकेगा। खरीदारों ने बताया कि यूपी रेरा की संपूर्ण बेंच के फैसले से काफी खरीदारों को एक से दो साल का जुर्माना नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed