फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delay in winter action plan increased pollution: Congress

विंटर एक्शन प्लान में देरी से बढ़ा प्रदूषण : कांग्रेस

Fri, 17 Oct 2025 08:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 08:37 PM IST
विज्ञापन
Delay in winter action plan increased pollution: Congress
प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा - दिवाली से पहले ही प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि विंटर एक्शन प्लान में देरी और सरकार की असंवेदनशीलता के कारण दिल्ली जहरीली हवा में घिर गई है। आनंद विहार, मथुरा रोड, द्वारका सेक्टर-8 और वजीरपुर में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की निष्क्रियता के कारण इस साल दिवाली से पहले ही प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इससे खासकर बुजुर्ग, बच्चे और श्वसन संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोग अधिक प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि टूटी सड़कों की धूल, वाहनों का धुआं, निर्माण कार्यों की अव्यवस्था और कूड़े के पहाड़ों से निकलती गैसें दिल्ली की हवा में जहर घोल रही हैं लेकिन भाजपा सरकार ने अब तक ठोस कदम नहीं उठाए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article