फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   defrauded 44 lakh under the pretext of investment in cryptocurrency

Noida News: क्रिप्टो करेंसी और शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो लोगों से 44 लाख रुपये की ठगी

Mon, 20 Jul 2026 01:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
defrauded 44 lakh under the pretext of investment in cryptocurrency
आरोपियों ने व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क कर खुद को निवेश सलाहकार बताया, कम समय में रकम दोगुनी होने का भरोसा देकर जाल में फंसाया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। ग्रेटर नोएडा। क्रिप्टो करेंसी और शेयर बाजार में निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच देकर साइबर जालसाजों ने महिला समेत दो लोगों से करीब 44 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क कर खुद को निवेश सलाहकार बताया और कम समय में रकम दोगुनी करने का भरोसा दिलाया। जब पीड़ितों ने निवेश की गई राशि और मुनाफा वापस मांगा तो आरोपियों ने संपर्क तोड़ दिया। दोनों मामलों में साइबर क्राइम थाना सेक्टर-36 में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
टास्क के बहाने जाल में फंसाया, टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर 21 लाख रुपये ठगे
107 स्थित लोटस-300 सोसायटी की रहने वाली एक महिला निजी कंपनी में काम करती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 17 जुलाई 2025 को उन्हें टेलीग्राम पर वर्क फ्रॉम होम और क्रिप्टो निवेश से जुड़े एक ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप के सदस्य खुद को एक प्रतिष्ठित निवेश कंपनी का प्रतिनिधि बताते थे। भरोसा जीतने के लिए ग्रुप में प्रतिदिन भारी मुनाफे के फर्जी स्क्रीनशॉट साझा किए जाते थे। इनके झांसे में आकर महिला ने अलग-अलग किस्तों में 20.92 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए। बाद में आरोपियों ने रकम लौटाने के बजाय और पैसे जमा कराने का दबाव बनाया। ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

विदेशी शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 23 लाख ऐंठ लिए
दूसरे मामले में ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गैलेक्सी नॉर्थ एवेन्यू-1 सोसायटी निवासी एक व्यक्ति को पिछले वर्ष व्हाट्सएप पर विदेशी शेयर बाजार में निवेश का प्रस्ताव दिया गया। अधिक मुनाफे के लालच में आकर उन्होंने अपने एचडीएफसी बैंक खाते से अलग-अलग बैंक खातों में कुल 23.06 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम मिलते ही आरोपियों ने अपने मोबाइल नंबर बंद कर दिए। पीड़ित ने 20 जून 2025 को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की हो रही जांच
डीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस संबंधित बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।


सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, टेलीग्राम या अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले निवेश और दोगुना मुनाफा देने के दावों पर बिना सत्यापन भरोसा न करें। किसी भी अनजान व्यक्ति या संस्था के कहने पर रकम ट्रांसफर करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed