{"_id":"68b316e4ef301c0b6d02134e","slug":"defense-minister-came-by-road-and-cm-yogi-arrived-by-helicopter-noida-news-c-1-gnd1002-3346480-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सड़क मार्ग से आए रक्षा मंत्री और हेलीकॉप्टर से पहुंचे सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सड़क मार्ग से आए रक्षा मंत्री और हेलीकॉप्टर से पहुंचे सीएम योगी
विज्ञापन
- सेक्टर-81 वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान रोकी गई ट्रैफिक, लगा जाम
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ड्रोन बनाने वाली राफे एमफाइबर कंपनी कंपनी के कार्यक्रम में शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सड़क मार्ग और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से पहुंचे। दोनों के आगमन और प्रस्थान के दौरान कुछ समय के लिए सड़क पर ट्रैफिक रोकी गई। इससे कई जगहों पर जाम लग गया। हालांकि काफिला गुजरने के कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो गई। इस दौरान शहर से लेकर हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल तक पुलिस तैनात रही।
सेक्टर-81 स्थित राफे एमफाइबर कंपनी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय विमान से लखनऊ से हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से हेलीकॉप्टर से नोएडा के सेक्टर-113 स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। जहां से सड़क मार्ग से सेक्टर-81 कंपनी के कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली से डीएनडी होते हुए नोएडा सड़क मार्ग से आए। इस दौरान दोनों के काफिला गुजरने के दौरान डीएनडी, चिल्ला, महामाया, से लेकर फेज टू व इसके आसपास कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोकी गई। इससे जाम लग गया। इसके लिए दोनों नेताओं के काफिला गुजरने वाले सड़कों पर पुलिस व ट्रैफिक सिपाहियों की तैनाती की गई थी। दोनों नेताओं के काफिले के लिए अलग अलग फ्लीट तैयार की गई थी। इसमें डीआईजी स्तर से लेकर सिपाही तक शामिल थे।
टाइम लाइन
शनिवार दोपहर
- 2:50 बजे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से नोएडा सेक्टर-113 पहुंचे।
- 3:05 बजे: मुख्यमंत्री का काफिला सेक्टर-81 स्थित राफे एमफाइबर कंपनी पहुंचा।
- 3:32 बजे: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेक्टर-81 स्थित कंपनी पहुंचे।
- 5:10 बजे: रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री का काफिला सेक्टर-81 से निकला।
- 5:30 बजे: मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर में सवार होकर हिंडन के लिए निकले।
-- -
कई नेताओं को सुरक्षाकर्मियों ने वापस भेजा
सेक्टर-81 स्थित राफे एमफाइबर कंपनी के बाहर बड़ी तादाद में सुरक्षाकर्मी तैनात थे। कार्यक्रम सभागार में केवल आमंत्रित लोगों को जाने की अनुमति थी। इस दौरान भाजपा के कई नेताओं ने कंपनी के अंदर जाने का प्रयास किया लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर रोक दिया। एक पूर्व मंत्री को गेट से वापस जाना पड़ा। इसके अलावा भाजपा के कई स्थानीय नेता भी कंपनी के अंदर नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
हेलीपैड पर सीएम ने नेताओं से की मुलाकात
मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जब हेलीपैड पर पहुंचे तब उन्होंने पार्टी के नेताओं से मुलाकात की और बातचीत की। हेलीपैड पर राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, विधायक पंकज सिंह, पूर्व विधायक बिमला बाथम से लेकर अन्य नेताओं व अधिकारियों ने स्वागत किया। सीएम को देखने के लिए हेलीपैड के आसपास काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया।