{"_id":"68d5972ed5ccc56937052af8","slug":"defects-in-pos-machine-rectified-oil-and-sugar-available-na-news-c-197-1-snp1008-142878-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पीओएस मशीन की खामी हुई दूर, मिलने लगा तेल-चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पीओएस मशीन की खामी हुई दूर, मिलने लगा तेल-चीनी
Fri, 26 Sep 2025 02:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:07 AM IST
सार
सोनीपत में राशन डिपो पर तेल और चीनी वितरण में तकनीकी समस्या थी। मुख्यालय द्वारा सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद पीओएस मशीन की खामी दूर हो गई है। अब उपभोक्ताओं को आसानी से राशन मिल रहा है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत। राशन डिपो पर मिलने वाले तेल व चीनी वितरण में आ रही दिक्कत वीरवार को दूर हो गई। मुख्यालय से साॅफ्टवेयर अपडेट कार्य के चलते पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन में आ रही तकनीकी खामियां दूर होने से ग्राहकों को तेल और चीनी मिलने लगी है। मशीन में राशन वितरण का विवरण भी अपलोड होने लगा है।
बुधवार तक पीओएस मशीनों में आ रही तकनीकी खामियों व राशन वितरण का रिकॉर्ड दर्ज नहीं होने से डिपोधारकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। उधर, उपभोक्ता त्योहारी सीजन में तेल व चीनी के लिए बार-बार राशन डिपो के चक्कर ला रहे थे। जिले में राशन वितरण प्रणाली ऑनलाइन होने से पीओएस मशीन पर हर माह का राशन रिकॉर्ड अपलोड किया जाता है। उपभोक्ताओं की बायोमीट्रिक हाजिरी के आधार पर राशन दिया जाता है। डिपो पर सितंबर का राशन पहुंचने के बावजूद वितरण में डेढ़ सप्ताह से परेशानी आ रही थी।
--
पीओएस मशीन में तकनीकी खामी के चलते तेल व चीनी वितरण नहीं हो पा रहा था। इस संबंध में बुधवार को मुख्यालय की गई शिकायत के बाद वीरवार को समस्या का समाधान हो गया है। जल्द ही उपभोक्ताओं को सितंबर की चीनी व तेल का वितरण कर दिया जाएगा। -त्रिलोकचंद जैन, डिपोधारक, गुड़ मंडी, सोनीपत।