फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Deer park will be built on the theme of mini zoo

Noida News: मिनी चिड़ियाघर की थीम पर बनेगा हिरण पार्क

Sat, 03 Aug 2024 09:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
Deer park will be built on the theme of mini zoo
मिनी चिड़ियाघर की थीम पर बनेगा हिरण पार्क
विज्ञापन

-नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-91 में बनाएगा,100 रुपए होगा न्यूनतम प्रवेश शुल्क



माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-91 के बायोडायवर्सिटी पार्क में करीब 30 एकड़ में मिनी चिड़ियाघर की थीम पर हिरण पार्क बनाएगा। इस बाबत बोर्ड में मंजूरी मिल चुकी है। इसके लिए टेंडर निकाला जाएगा। यहां प्रवेश के लिए न्यूनतम 100 रुपए का शुल्क लेने पर नोएडा प्राधिकरण विचार कर रहा है। इस तरह का चिड़ियाघर आसपास नहीं होने की वजह से लोगों के यहां आने की काफी संभावना है।

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए सिविल विभाग को लोगों के चलने के लिए टेंडर निकालने के निर्देश दिए जाएंगे। यहां सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा। इसके अलावा हिरण को बाहर जाने से रोकने के लिए बाड़े लगाए जाएंगे। यहां एक तालाब भी विकसित होगा। पूरा माहौल वन्य क्षेत्र जैसा बनाया जाएगा। ताकि यहां आने वाले लोगों को चिड़ियाघर का अहसास हो। अधिकारियों का कहना है कि हिरण के अलावा कुछ चिड़ियां भी यहां लाई जाएंगी। हिरण की होंगी प्रजातियां
विज्ञापन


इस चिड़ियाघर में हिरण की कई प्रजातियां होंगी। हैदराबाद, कानपुर, लखनऊ के अलावा विदेशों से भी मंगाया जाएगा। इसमें माउस डीयर, ब्रो एंटलर्ड डीयर, हॉग डीयर, स्वैम्प डीयर, ब्लैकबक, चिंकारा, चौसिंघा, स्प्रिंगबॉक, इंपाला, वाइल्डबीस्ट, स्पॉटेड डीयर, सांबर डीयर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वर्ष होगा उद्घाटन

प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि हिरण पार्क का उद्घाटन इसी वर्ष होना है। इसका काम काफी तेजी से पूरा कराना है। इसमें सिविल का बहुत ज्यादा काम नहीं है। हालांकि लोगों की सुविधा के लिए कुछ कियोस्क भी तैयार किए जाएंगे। बाकी सभी चीजें बाहर से मंगानी है। लिहाजा लोगों का इसका जल्द लाभ मिलेगा।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed