फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Deed writers and advocates take to the streets in protest against e-registration.

Noida News: ई-पंजीकरण के विरोध में सड़कों पर उतरे डीड राइटर्स व अधिवक्ता

Sat, 20 Jun 2026 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
Deed writers and advocates take to the streets in protest against e-registration.
फोटो:-------------
विज्ञापन

ई-पंजीकरण के विरोध में सड़कों पर उतरे डीड राइटर्स व अधिवक्ता

- दादरी सब रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिवक्ताओं ने रेलवे रोड चौराहे पर किया प्रदर्शन
- ग्रेटर नोएडा सब रजिस्ट्रार कार्यालय में भी हड़ताल जारी, सीएम के नाम भेजा मांग पत्र
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दादरी, जेवर और ग्रेटर नोएडा में ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं और डीड राइटर्स का विरोध शनिवार को भी जारी रहा। दादरी सब रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिवक्ताओं और डीड राइटर्स ने रेलवे रोड चौराहे तक पैदल मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। साथ ही सीएम के नाम मांग पत्र सौंपा है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में डीड राइटर्स ने जेवर विधायक को मांग पत्र सौंपा है। चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

प्रदेश सरकार ने ई-पंजीकरण व्यवस्था लागू की है। जो फिलहाल सभी प्राधिकरण में लागू होगी। वहां की रजिस्ट्री ऑनलाइन होंगी, लेकिन सभी सब रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिवक्ताओं और डीड राइटर्स ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। प्रदेश व्यापी हड़ताल के साथ जिले के भी सभी सब रजिस्ट्रार कार्यालय में हड़ताल चल रही है। इसी के तहत शनिवार को सब रजिस्ट्रार कार्यालय दादरी के अधिवक्ताओं ने सड़क पर उतरकर नारेबाजी की। बार एसोसिएशन दादरी के अध्यक्ष महीपाल सिंह भाटी का कहना है कि सरकार के इस फैसले से 5 लाख से अधिक लोगों के रोजगार पर सवाल खड़ा हो गया है। उनका रोजगार छिन सकता है। यह फैसला वापस होना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं, गामा-2 की एडवोकेट एंड डीड राइटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप भाटी का कहना है कि आदेश वापस होने तक हड़ताल जारी रहेगी। एक प्रतिनिधिमंडल ने जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह से मुलाकात की और मांग पत्र सौंपा है। उधर 10 दिन से एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई है। इन 10 दिन में 5000 से अधिक रजिस्ट्रियां टल चुकी है। लोग परेशान हैं। वो हड़ताल खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। विभागीय अफसरों का कहना है कि हड़ताल खत्म होने के बाद सभी रजिस्ट्री की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed