फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Debris on the road increases the risk of accidents.

Noida News: सड़क पर पड़े मलबे से हादसे का बढ़ा खतरा

Fri, 26 Jun 2026 06:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Debris on the road increases the risk of accidents.
सड़क पर पड़े मलबे से हादसे का बढ़ा खतरा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा संवाद। सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए में सड़क पर पड़े निर्माण कार्य के मलबे से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से मलबा सड़क पर पड़ा है लेकिन अभी तक हटाया नहीं गया है। मलबे के कारण दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय मलबा साफ दिखाई नहीं देने से हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। लोगों का कहना है कि सड़क संकरी होने के कारण वाहन चालकों को मलबे से बचते हुए निकलना पड़ता है। स्थानीय निवासी योगेंद्र मावी ने बताया कि सड़क पर निर्माण कार्य का मलबा लंबे समय से पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर पड़े मलबे को हटाकर मार्ग को सुरक्षित बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed