फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Debate on issues of Sandeshkhali, Manipur violence, Naxalism, farmers movement, hostels, CAA

Noida News: संदेशखाली, मणिपुर हिंसा, नक्सलवाद, किसान आंदोलन, हॉस्टल, सीएए के मुद्दों पर बहस

Thu, 21 Mar 2024 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Debate on issues of Sandeshkhali, Manipur violence, Naxalism, farmers movement, hostels, CAA
I-जेएनयू छात्र संघ चुनाव के प्रेजीडेंशियल डिबेट में अध्यक्ष पद के दावेदारों ने मतदाताओं को वादों से रिझाया, कल होगा मतदान I
विज्ञापन


Iअमर उजाला ब्यूरोI
Iनई दिल्ली। IIजवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में बुधवार देररात छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रेजीडेंशियल डिबेट हुई। इसमें संदेशखाली, नक्सलवाद, मणिपुर हिंसा, किसान आंदोलन, सीएए, लोकसभा चुनाव, महंगाई, रोजगार की कमी, सरकारी नौकरियों में कटौती, कश्मीर, शिक्षा का निजीकरण, एनईपी 2020 के विरोध से लेकर रूस-यूक्रेन युद्ध और इजराइल-हमास की जंग का मुद्दा छाया रहा। डिबेट के दौरान समर्थकों ने ढोल-मजीरे, ढफली की थाप पर प्रत्याशियों ने मुद्दे गिनाए तो नारे लगाकर हौसला अफजाई की। I
Iजेएनयू के झेलम लॉन में प्रेसीडेंशियल डिबेट देररात शुरू हुई जो अलसुबह तक चली। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव की तर्ज पर जेएनयू छात्रसंघ चुनाव की प्रेजीडेंशियल डिबेट देखने दिल्ली ही नहीं, देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र पहुंचे हुए थे। कई छात्र पेड़ों पर चढ़कर भी डिबेट देख रहे थे। कई बच्चे भी अपने परिजनों के साथ डिबेट देखने पहुंचे थे। IIएबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को श्रद्धांजलि देकर और भारत माता की जय के नारों के साथ डिबेट की शुरुआत की, वहीं वामदल संगठनों के गठबंधन ने इंकलाब के नारों से हुंकार भरी। इस दौरान दिव्यांगजनों के लिए अलग से सीट आरक्षित की गई थी। अध्यक्ष पद के दावेदार से पहले सेंट्रल पैनल के प्रत्याशियों ने मतदाताओं से लुभावने वायदे किए। इसमें एबीवीपी की उपाध्यक्ष दीपिका ने 10 नए स्कूल और छह नए हॉस्टल जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने का वायदा किया। I
विज्ञापन

Iसबसे आखिर में अध्यक्ष पद के आठ दावेदार मंच पर आए। इसमें एबीवीपी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार उमेश चंद्र अजमेरा ने लेफ्ट गठबंधन से पिछले पांच सालों का हिसाब मांगा और नक्सलवाद पर प्रहार किया। उन्होंने छात्रों को हॉस्टल, दाखिला प्रक्रिया में मदद की बात कही। लेफ्ट गठबंधन के अध्यक्ष पद के दावेदार धनजंय ने शिक्षा का निजीकरण, लाइब्रेरी, रोजगार के मुद्दे पर विरोधियों को घेरा। उन्होंने कहा कि लेफ्ट गठबंधन छात्रों को सुरक्षित कैंपस मुहैया करवाएगी। I
विज्ञापन
विज्ञापन

I----I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed