फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Death of Noida Authority employee admitted in ESI hospital, uproar

Noida News: ईएसआई अस्पताल में भर्ती नोएडा प्राधिकरण के कर्मी की मौत, हंगामा

Mon, 26 Aug 2024 09:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
Death of Noida Authority employee admitted in ESI hospital, uproar
ईएसआई अस्पताल में नोएडा प्राधिकरण के कर्मी की मौत, हंगामा
विज्ञापन

-इमरजेंसी में चल रहा था इलाज, लापरवाही से मौत का आरोप, अस्पताल में जुटे सफाई कर्मचारी

फोटो --
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्राधिकरण में डोर टू डोर कूड़ा उठाने के काम में लगे सफाई कर्मचारी की इलाज के दौरान ईएसआई अस्पताल में मौत हो गई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए साथी कर्मचारियों ने सोमवार सुबह अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिजनों ने बताया कि फिरोजाबाद के टूंडला स्थित धीरपुरा गांव के नेत्रपाल प्राधिकरण में सफाई कर्मचारी हैं। पेट में दर्द की शिकायत पर उनको रविवार रात इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने खुद पेट में गैस होने की बात कही। उनको तड़के पेशाब की नली डाली गई। परिजनों का आरोप है कि पहले इलाज में लापरवाही और फिर गलत तरीके से नली डालने से मरीज की मौत हुई है। वहीं हंगामा शुरू होने पर अस्पताल के महाप्रबंधक ने लिखित में शिकायत देने और जांच कराने का आश्वासन दिया। कोतवाली सेक्टर-24 के इंस्पेक्टर संजीव शर्मा का कहना है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा कि मरीज की मौत कैसे हुई।
विज्ञापन

इनसेट-
कूड़ा गाड़ियां लेकर पहुंचे कर्मचारी
साथी की मौत के बाद सुबह के समय ही अन्य कर्मचारी कूड़ा गाड़ियां लेकर अस्पताल पहुंच गए। इन गाड़ियों को प्रशासनिक ब्लॉक और इमरजेंसी के आगे खड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed