फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Death from corona after four months in the noida recorded after woman came for treatment of other diseases in fortis

नोएडा: जिले में चार माह बाद कोरोना से मौत, अन्य बीमारियों का इलाज करा रही थी महिला

Fri, 15 Oct 2021 11:47 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 15 Oct 2021 11:47 AM IST
सार

हृदय, मधुमेह, हाइपरटेंशन व हाइपोथायराइड आदि बीमारियों से जूझ रही 76 वर्षीय महिला को सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल लाया गया था। कोविड-19 जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उपचार चल रहा था, लेकिन मंगलवार को महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
Death from corona after four months in the noida recorded after woman came for treatment of other diseases in fortis
कोरोना वायरस - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

जिले में चार माह कोरोना से मौत का मामला सामने आया है। हृदय, मधुमेह, हाइपरटेंशन व हाइपोथायराइड आदि बीमारियों से जूझ रही 76 वर्षीय महिला को तीन दिन पहले सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल लाया गया था। कोविड-19 की जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उपचार चल रहा था, लेकिन मंगलवार को महिला की मौत हो गई। अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 467 हो गई है।

विज्ञापन


जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि हृदय संबंधित तकलीफ होने पर शहरी क्षेत्र की एक महिला को तीन दिन पहले फोर्टिस में लाया गया था। महिला को भर्ती करने से पहले कोविड जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला का कोरोना वार्ड में उपचार चल रहा था। वैक्सीन लगी थी या नहीं, इसकी जानकारी के लिए परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में कोरोना से पहली मौत छह मई 2020 को हुई थी, जबकि अंतिम मामला 13 जून 2021 को सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed