फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dealer accused of cheating 17 people in the name of selling plots

Noida News: डीलर पर प्लॉट बेचने के नाम पर 17 लोगों से धोखाधड़ी करने का आरोप

Sat, 22 Nov 2025 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Dealer accused of cheating 17 people in the name of selling plots
पीड़ितों से ग्रेटर फरीदाबाद की कॉलोनी में प्लॉट दिलाने के लिए 2.32 करोड़ रुपये लिए थे, केस दर्ज
विज्ञापन

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद की कॉलोनी में प्लॉट दिलाने के नाम पर 17 लोगों से करोड़ों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत पर थाना सेंट्रल पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
शिकायत के अनुसार, डीलर सतीश सैनी और उसकी सहयोगी बसंती देवी ने 2019 में नहर पार मवई रोड स्थित रकबा 1600 वर्ग गज में प्लॉट आवंटित करने का झांसा देकर 18-19 हजार रुपये प्रतिवर्ग गज की दर से लोगों से रुपये लिए थे। उस समय रजिस्ट्री बंद होने के कारण खरीदार कागज तैयार नहीं करा सके।
विज्ञापन


पीड़ितों का कहना है कि जैसे ही रजिस्ट्री दोबारा शुरू हुई उन्होंने रजिस्ट्री कराने की मांग रखी लेकिन आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे। बाद में पता चला कि रजिस्ट्री से बचने के लिए आरोपियों ने आपस में ही एक झूठा केस सिविल जज जूनियर डिविजन की अदालत में दाखिल कर दिया ताकि जमीन का हस्तांतरण न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यू इंद्र कॉम्प्लेक्स सेक्टर-87 के शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, आरोपी पहले भी 2008-9 में लोगों को प्लॉट बेच चुके थे इसलिए उन पर भरोसा किया गया। इस बार उन्होंने मो. रहमतुल्ला, नरेश कुमार, रामवीर, मो. नजरुल आलम, मो. प्रेमचंद, संजय कुमार, मोनिका त्यागी, कालू सिंह, कुंदन पासवान, कृष्णा, विकास, देवकली, कमलेश, गीता, रामहित साहनी, जगमिंद्र सहित 17 लोगों से कुल दो करोड़ 32 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed