{"_id":"6004918d8ebc3e328f3ae99f","slug":"dead-body-thrown-after-killing-woman-grnoida-news-noi5604640103","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर शव ग्रीन बेल्ट में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या कर शव ग्रीन बेल्ट में फेंका
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में रविवार सुबह तुस्याना गांव और मिलेनियम स्कूल के पास ग्रीन बेल्ट में करीब 35 वर्षीय महिला का शव मिला है। पुलिस का कहना है कि कहीं और महिला की हत्या कर शव ग्रीन बेल्ट में फेंका गया है। महिला की जीभ बाहर निकली हुई थी, ऐसे में गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। काफी प्रयास के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार राहगीरों ने ग्रीन बेल्ट में शव पड़ा होने की सूचना दी थी। मौके पर जाकर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हुई। शव के आसपास कोई भी सामान या मोबाइल आदि नहीं मिला, जिससे महिला की पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि कहीं और हत्या करने के बाद शव को ग्रीन बेल्ट में फेंका गया है। महिला की शिनाख्त नहीं हो सके, इसलिए उसका सामान छीना गया होगा। पुलिस के अनुसार महिला ने गुलाबी रंग का गर्म सलवार सूट पहना हुआ था और माथे पर सिंदूर लगा था। चेहरे और शरीर पर चोट के निशान भी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।