फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dead body of youth found near railway line, companion found injured

Noida News: रेलवे लाइन के पास मिला युवक का शव, साथी मिला घायल

Thu, 16 Jan 2025 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found near railway line, companion found injured
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर में राज पब्लिक स्कूल के पास रेल की पटरी के किनारे बुधवार शाम नईम (30) का शव पड़ा मिला। पटरी के पास ही नईम का साथी घायल अवस्था में मिला। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ट्रेन की चपेट में आने से घटना होना बता रही है। मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन


मूलरूप से लक्ष्मीपुर बिसौली बदायूं निवासी नईम परिवार के साथ इकराम नगर कॉलोनी में अपने भाई नदीम के साथ रहते थे। नईम सिलाई का काम करते थे। नईम के परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे नईम घर से निकले थे। नईम की पड़ोस में रहने वाले आरिफ से दोस्ती है। दोनों घर से निकले थे। शाम के समय आरपीएफ को सूचना मिली कि बेहटा हाजीपुर में राजपुर पब्लिक स्कूल के पास रेलवे लाइन के किनारे दो युवक घायल अवस्था में पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

सूचना पाकर टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लोनी बॉर्डर थाना पुलिस को दी। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस में दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने नईम को मृत घोषित कर दिया। घायल आरिफ को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर किया गया। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है की ट्रेन की चपेट में आने से घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed