फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dead body of the baby does not recognized

अभी तक नहीं हुई बच्ची की पहचान

Fri, 18 Oct 2019 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
dead body of the baby does not recognized
अभी तक नहीं हुई बच्ची की पहचान
विज्ञापन

गुरुग्राम। जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 स्थित किसान भवन की ग्रीन बेल्ट में बैग के अंदर मृत हालत में मिली ढाई वर्षीय बच्ची की 24 घंटे बाद भी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। आसपास के 10 से अधिक लोकेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा चुके है। शिवाजी नगर थाना पुलिस के मुताबिक मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए शनिवार को बच्ची का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बुधवार शाम को एनएचएआई की पेट्रोलिंग गाड़ी में तैनात कर्मचारियों ने किसान भवन की ग्रीन बेल्ट के पास संदिग्ध हालात में काले रंग का बैग दिखाई दिया। कर्मचारियों की ओर से सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को बैग में ढाई वर्षीय बच्ची मृत अवस्था में मिली। बैग के अंदर से दो दवाई की शीशी के अलावा कंघी और अन्य सामान भी मिला। पुलिस ने जांच के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया लेकिन बच्ची की पहचान नहीं हो सकी। शुक्रवार को पुलिस ने आसपास के सभी एरिया में कई लोगों से पूछताछ की। पुलिस इसमें हत्या के साथ दूसरे कोण से भी जांच कर रही है। हत्या के कारणों को स्पष्ट करने के लिए शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed