{"_id":"6123e0318ebc3e05fe6ea8e8","slug":"dead-body-hanged-after-strangling-wife-to-death-noida-news-noi600660540","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर पत्नी की हत्या कर शव फंदे से लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला दबाकर पत्नी की हत्या कर शव फंदे से लटकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। सलारपुर गांव में रहने वाले एक शख्स ने रविवार रात घर में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका दिया। इसके बाद उसने खुद ही ससुराल में फोन कर हत्या करने की जानकारी दी और फरार हो गया। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मूलरूप से कासगंज निवासी अवधेश सलारपुर गांव में पत्नी के साथ रहता था। अवधेश की शादी वर्ष 2019 में मैनपुरी की रहने वाली खुशबू (23) से हुई थी। अवधेश फेज-2 की एक फैक्टरी में काम करता है। रविवार रात वह शराब पीकर घर पहुंचा और पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि अवधेश ने दुपट्टे से पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में शव को कमरे में फंदे से लटका दिया। घटना को अंजाम देने के बाद अवधेश घर के बाहर ताला लगाकर भाग निकला।
इस दौरान अवधेश ने अपने ससुराल में फोन कर पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। ससुराल के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एडीसीपी ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोप है कि शादी के बाद से ही अवधेश पत्नी को दहेज के लिए परेशान करता था। इसके साथ ही वह आए दिन शराब पीकर घर आता था और पत्नी के साथ मारपीट भी करता था।