फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dead bodies were buried in the basement after killing wife and two children, bones found in excavation

पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर बेसमेंट में दबाए थे शव, खुदाई में मिलीं हड्डियां

Thu, 02 Sep 2021 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies were buried in the basement after killing wife and two children, bones found in excavation
शव की तलाश में बेसमेंट की खुदाई कराते पुलिसकर्मी। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। तीन वर्ष पहले पत्नी, दो बच्चों और दोस्त की हत्या के बाद खुद की मौत का स्वांग रचने वाले आरोपी को कासगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के पंच विहार कॉलोनी निवासी आरोपी राकेश ने पत्नी रत्नेश, बेटे अर्पित (3) और बेटी अवनी (2) की हत्या कर मकान के बेसमेंट में शव दबा दिए थे। आरोपी ने किसी अन्य की हत्या कर मथुरा-कासगंज रेल लाइन पर शव फेंक दिया था। फिलहाल यह खुलासा नहीं हो सका है कि वह शव किसका था। 2018 में हुई वारदात के बाद रेलवे लाइन पर मिले उस शव की शिनाख्त राकेश के रूप में हुई थी। बुधवार को कासगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को साक्ष्य जुटाने के लिए कासगंज पुलिस आरोपी को लेकर बिसरख कोतवाली क्षेत्र के पंच विहार कॉलोनी पहुंची। बिसरख पुलिस की मदद से उसके मकान की खुदाई की गई। खुदाई में मिलीं हड्डियां बरामद करने के बाद आरोपी को लेकर कासगंज पुलिस रवाना हो गई। हड्डियों की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

मूलरूप से अलीगढ़ के नौगवां गंगीरी गांव निवासी राकेश बिसरख कोतवाली क्षेत्र की पंच विहार कॉलोनी में पत्नी रत्नेश, बेटी अवनी और बेटे अर्पित के साथ रहता था। राकेश ने पत्नी और दोनों बच्चों की 14 फरवरी 2018 हत्या कर दी थी। राकेश महिला सिपाही से प्रेम करने लगा था। उसने साजिश रचकर वारदात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद रत्नेश के पिता मोतीलाल ने बिसरख कोतवाली में पत्नी और दोनों बच्चों के अपहरण का केस दर्ज कराया था। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद राकेश नौगवां निवासी दोस्त राजेंद्र के साथ पत्नी और बच्चों की तलाश करने के लिए एटा स्थित अपने ससुराल गया था। पुलिस के मुताबिक 25 अप्रैल 2018 को कासगंज-मथुरा रेल लाइन पर एक सिर कटी लाश बरामद हुई थी। उसके दोनों हाथ भी कटे थे। उसकी शर्ट की जेब में राकेश की एलआईसी रसीद रखी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान राकेश के रूप में की और शव परिजनों को सौंप दिया था।
इधर कासगंज पुलिस ने शक के आधार पर उसके पिता बनवारीलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। बनवारीलाल यूपी पुलिस सेवा में थे। पुलिस ने बिसरख कॉलोनी में स्थित मकान के आसपास रहने वालों से भी पूछताछ की है। वारदात में परिजनों के वारदात में शामिल होने की बात कही है।
राकेश और राजेंद्र दोनों के परिजन ने किया था शव पर दावा
कासगंज-मथुरा रेल लाइन पर सिर कटी लाश बरामद होने के बाद राकेश और राजेंद्र के परिजन शिनाख्त करने पहुंचे थे। दोनों के परिजनों ने शव अपने बेटे के होने का दावा किया था। जेब से राकेश के नाम की एलआईसी की रसीद मिलने के कारण शव उसके परिजनों को सौंपा गया। हालांकि राजेंद्र के परिजनों का दावे को देखते हुए शव की डीएनए जांच के आदेश भी दिए गए थे।
किसका था चौथा शव
रेलवे लाइन पर मिला चौथा शव किसका था इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि वह शव राकेश के दोस्त का था। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कासगंज में प्रेसवार्ता में पूरे मामले की जानकारी देने की बात कही है।

वेलेंटाइन डे पर खेला खूनी खेल
रत्नेश और बच्चों के लापता होने की रिपोर्ट महिला के पिता मोतीलाल ने दर्ज कराई थी। जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी राकेश ने महिला पुलिसकर्मी के प्रेम में साजिश रचकर वेलेंटाइन डे के दिन तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed