फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DDA to sell flats worth up to Rs 3.09 crore in Delhi's tallest tower

Noida News: दिल्ली के सबसे ऊंचे टावर में 3.09 करोड़ तक के फ्लैट बेचेगा डीडीए

Fri, 17 Oct 2025 08:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
DDA to sell flats worth up to Rs 3.09 crore in Delhi's tallest tower
कड़कड़डूमा में 48 मंजिला टावरिंग हाइट्स प्रीमियम आवासीय योजना लॉन्च
विज्ञापन

----------
31 अक्तूबर से शुरू होगा पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डीडीए ने कड़कड़डूमा में अपनी नई टावरिंग हाइट्स प्रीमियम आवासीय योजना लॉन्च कर दी है। ये दिल्ली की पहली केंद्रित विकास योजना (ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट) परियोजना है जो रेरा से स्वीकृत है। फ्लैटों की बुकिंग के लिए 31 अक्तूबर से 21 नवंबर तक पंजीकरण किया जा सकेगा।


डीडीए ने जानकारी दी है कि करीब 30 हेक्टेयर क्षेत्र में रिहायश विकसित हो रही है जहां आवासीय, वाणिज्यिक और नागरिक सुविधाएं एक परिसर में होंगी। यहां 48 मंजिला 155 मीटर ऊंची इमारतें बनाई जा रही हैं, जो दिल्ली की अब तक की सबसे ऊंची इमारतें होंगी। डीडीए ने पहले चरण में 1,026 दो बेडरूम वाले फ्लैट बेचने की योजना बनाई है। इन फ्लैट की कीमत 1.78 करोड़ से 3.09 करोड़ रुपये के बीच रखी गई है। इनका आकार 142 से 250 वर्गमीटर तक होगा। फ्लैटों की बुकिंग प्रक्रिया ऑनलाइन नीलामी से होगी। डीडीए की वेबसाइट www.dda.gov.in या https://eservices.dda.org.in पर जाकर पंजीकरण किया जा सकता है। परियोजना की सबसे बड़ी खासियत है कि ये कड़कड़डूमा मेट्रो इंटरचेंज स्टेशन के पास है। ब्लू और पिंक दोनों मेट्रो लाइनें यहां से गुजरती हैं। एनएच-9, एनएच-24, आनंद विहार रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी के नजदीक है। इसमें 20,000 वर्गमीटर का हरित क्षेत्र, जॉगिंग ट्रैक, खुला व्यायाम स्थल, क्रिकेट फील्ड, बैडमिंटन कोर्ट और बच्चों के खेलने की जगह मिलेगी। यह परियोजना एनबीसीसी की निगरानी में और नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी बना रही है। परियोजना पानी, सीवरेज से जुड़ी अड़चनों के कारण अटकी थी जिसे 2022 में उपराज्यपाल वीके सक्सेना के हस्तक्षेप से दूर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article