फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DDA to build open gyms in two villages

Noida News: दो गांवों में डीडीए बनाएगा ओपन जिम

Sun, 29 Jun 2025 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
DDA to build open gyms in two villages
दिल्ली ग्रामोदय अभियान के तहत पंजाब खोर और बुद्धनपुर माजरा में बनेंगे
विज्ञापन

--------------
27.63 लाख रुपये खर्च होंगे

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
बुद्धनपुर माजरा और पंजाब खोर में डीडीए ओपन जिम की सुविधा देगा। जिम के उपकरण उपलब्ध कराने व स्थापित करने के लिए शनिवार को ई-निविदाएं आमंत्रित की गईं हैं। यह पहल दिल्ली ग्रामोदय अभियान (डीजीए) के तहत की गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है।



डीडीए अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली देहात में स्वास्थ्य और फिटनेस सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए ये निर्णय लिया गया है। दोनों परियोजनाओं पर 27.63 लाख रुपये खर्च होंगे। डीडीए ने दोनों ही गांवों में 30 दिनों के भीतर जिम लगाने का लक्ष्य रखा है। 7 जुलाई से काम शुरू करने की उम्मीद है। दिल्ली ग्रामोदय अभियान के तहत गांवों में उद्यानों का विकास, जिम, सड़कें, सीवर, जल निकाय, श्मशान घाट, चारागाह और अन्य नागरिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। डीडीए ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इस अभियान के तहत 357 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed