फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DCP conducted an on-the-spot inspection of the Kanwar routes.

Noida News: डीसीपी ने किया कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण

Sat, 04 Jul 2026 08:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
DCP conducted an on-the-spot inspection of the Kanwar routes.
ग्रेटर नोएडा। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही शांति समिति, डीजे संचालकों और शिविर आयोजकों के साथ बैठक कर सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम और अपर पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार ने थाना कासना, दनकौर और रबूपुरा क्षेत्र में कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान बैरिकेडिंग, डायवर्जन प्वाइंट, संवेदनशील स्थलों, यातायात व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सहायता, पार्किंग और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह ने एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह और एसीपी-3 राजीव कुमार गुप्ता के साथ थाना सूरजपुर क्षेत्र में नागरिकों, डीजे संचालकों और शिविर आयोजकों के साथ गोष्ठी की। बैठक में सभी से कांवड़ यात्रा के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed