फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DCP and ACP will inspect in case of road accident

सड़क हादसा होने पर डीसीपी और एसीपी करेंगे निरीक्षण

Sun, 28 Nov 2021 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
DCP and ACP will inspect in case of road accident
फरीदाबाद। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए डीसीपी और एसीपी ट्रैफिक घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके लिए पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने डीसीपी, एसीपी और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्हाेंने कहा कि हरियाणा का सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला फरीदाबाद है। यहां कम क्षेत्रफल में अधिक लोग रहते हैं। फरीदाबाद में वाहनों की संख्या भी अधिक है। ऐसे में सड़क दुर्घटनाएं अधिक होती हैं। दुर्घटना के कारण का सही से निरीक्षण किया जाए तो लोगों को बचाया जा सकता है। इसके लिए पुलिस आयुक्त ने एक योजना तैयार की है।
विज्ञापन

नई योजना के तहत जिस स्थान पर गंभीर दुर्घटना घटित होगी वहां डीसीपी व एसीपी ट्रैफिक मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। दुर्घटना के कारणों की एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जिसमें कारणों का विवरण होगा। रिपोर्ट के अनुसार संबंधित विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर समस्या सुलझाई जाएगी। उन्होंने बताया कि चौराहों पर रेड लाइट, सड़क पर निर्देश, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर की कमी, तेज गति, गलत दिशा में वाहन चलाना, सड़क पर गड्ढे होना, लावारिस जानवरों का सड़क पर आ जाना इत्यादि मुख्य कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed