फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dayanand Saraswati is the real architect of India's independence: Vijendra

दयानंद सरस्वती भारत की स्वतंत्रता के वास्तविक शिल्पकार : विजेंद्र

Sun, 02 Nov 2025 08:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
Dayanand Saraswati is the real architect of India's independence: Vijendra
आर्य समाज के 150 वर्ष पर विधानसभा ने किया स्वामी दयानंद को नमन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। आर्य समाज की स्थापना के 150 वर्ष पूरे होने पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय आर्य समाज सम्मेलन में स्वामी दयानंद सरस्वती को नमन किया। अध्यक्ष ने उन्हें भारत की स्वतंत्रता का वास्तविक शिल्पकार बताया।

उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद केवल एक संत नहीं बल्कि स्वतंत्रता और सामाजिक जागरण के अग्रदूत थे, जिनके विचारों ने राष्ट्र को आत्मबल और सत्य का मार्ग दिखाया। सत्यार्थ प्रकाश ने समाज को जागरूक कर समानता और राष्ट्रीय चेतना का बीजारोपण किया। स्वामी दयानंद के आदर्श आज भी भारत को सत्य, समानता और राष्ट्रभक्ति की राह दिखाते हैं। इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, डीएवी मैनेजमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम सूरी और आर्य समाज के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र सहित देश-विदेश से आए अनेक प्रतिनिधि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed