फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   daughter murder

साइड स्टोरीः::: पिता-पुत्री की मौत ने बुझाया घर का चूल्हा

Mon, 28 Jul 2025 06:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
daughter murder
(साइड स्टोरीः प्रेम प्रसंग हत्या)
विज्ञापन

-दो नाबालिग पुत्रों की पढ़ाई और परिवार की रोटी पर संकट
मोहम्मद बिलाल
ग्रेटर नोएडा। पिता और पुत्री की एक साथ मौत से गांव और परिवार में मातम का माहौल है। पड़ोसियों का कहना है कि अशोक कुमार शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा सकते हैं।
भरतपुर राजस्थान के रहने वाले मृतक के साले ने योगेश कुमार ने बताया कि करीब बीस साल पहले बहन की शादी अशोक कुमार के साथ हुई थी। उस वक्त किसी ने नहीं सोचा था कि उनका परिवार एक दिन इतनी बड़ी त्रासदी झेलेगा। अशोक कुमार और उनकी बेटी की अचानक मौत से न सिर्फ घर की खुशियों को खत्म कर दिया। बल्कि रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया। वह अपनी मेहनत की कमाई से परिवार चला रहे थे। उनकी पुत्री भी कंपनी में काम कर घर खर्च में हाथ बंटाती थी। अब दोनों की मौत के बाद घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा है। बहन घरेलू महिला हैं और दो छोटे पुत्र अभी पढ़ाई कर रहे हैं। पुत्री ने पढ़ाई छोड़कर मजबूरी में काम करना शुरू किया था। जिससे घर का गुजारा चलता था।
विज्ञापन

तनाव ने छीन ली ज़िंदगियां
गांव में हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक साथ दो जानें चली गईं। इस घटना ने परिवार को तोड़कर रख दिया है। गांव में मातम पसरा हुआ है। पुत्री की मौत से मां सदमे में हैं। वहीं दो छोटे बेटे भविष्य को लेकर डरे-सहमे हैं। अशोक कुमार और उनकी पुत्री की मौत से घर के चूल्हे की आग बुझ गई है। दो नाबालिग पुत्रों की पढ़ाई और पालन-पोषण का भी संकट खड़ा हो गया है। घर चलाने के लिए न तो कोई कमाने वाला बचा है न ही कोई स्थायी आमदनी का जरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed