फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Data theft from IT company: Case filed against six people including three former employees

Noida News: आईटी कंपनी से डाटा चोरी, तीन पूर्व कर्मचारियों समेत छह पर केस दर्ज

Fri, 07 Nov 2025 07:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
Data theft from IT company: Case filed against six people including three former employees
नोएडा। आईटी कंपनी कार्यालय से ग्राहकों का डाटा चोरी करने का मामला सामने आया है। कंपनी के निदेशक ने पूर्व कर्मचारियों समेत छह पर चोरी का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सेक्टर-125 स्थित शिवटेल कम्युनिकेशन के निदेशक सुमित मोहन सक्सेना ने आरोप लगाया है कि सेक्टर-168 स्थित गोल्डन पाम अपार्टमेंट के किशोर शर्मा हेड पार्टनरशिप एंड स्ट्रैटजिक अंलायस, फरीदाबाद के सेक्टर-16 के आशीष चौधरी जनरल मैनेजर सेल्स हेड, दिल्ली की संगीता चक्रवर्ती प्रबंधक सेल्स कार्यरत थे। सभी ने 2023 से 24 तक एक-एक कर इस्तीफा दिया।
विज्ञापन

आरोपी फरीदाबाद की वोकाम टेक्नोलॉजी कंपनी कार्यालय से जुड़कर कार्य करने लगे। जानकारी करने पर पता चला कि इनके साथ आशीष चौधरी की मां राजकुमारी उर्फ राज के चौधरी व किशोर की भाभी दुर्गेश दिलीप शर्मा भी कार्यरत हैं। इन सभी ने मिलकर कंपनी का डाटा चोरी कर लिया। कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed