फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Data operator murdered and body thrown in Hindon

Noida News: डाटा ऑपरेटर की हत्या कर हिंडन में फेंका शव

Sat, 13 Jan 2024 02:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Data operator murdered and body thrown in Hindon
डाटा ऑपरेटर की हत्या कर हिंडन में फेंका शव
विज्ञापन

- गले में लगा था फंदा और चेहरे पर खरोंच के निशान
माई सिटीर रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा के नगला चरणदास में बहन के पास रहने वाले डाटा ऑपरेटर विपिन (24) की गला दबाकर हत्याकर शव हिंडन में फेंक दिया गया। ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विपिन के जेब से मिले कंपनी के कार्ड से उसकी पहचान हुई। सूचना पर पहुंचे परिजन ने हत्या का आरोप लगा पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मूलरूप से अलीगढ़ निवासी कौशिंद्र ने बताया कि उनका भाई विपिन नोएडा की कंपनी में डाटा ऑपरेटर था। विपिन अपनी बहन के पास रहता था। तीन दिन से उसके भाई से संपर्क नहीं हुआ था। हालांकि इससे पहले पुलिस में भर्ती के लिए फाॅर्म आदि जमा करने को लेकर उसके भाई की विपिन से बात हुई थी। उस दौरान विपिन ने मोबाइल नंबर पोर्ट कराने व नंबर स्विच ऑफ होने की जानकारी दी थी। इसके चलते परिजन ने अधिक चिंता नहीं की। शुक्रवार को विपिन का शव ककराला पुलिस के पास ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में हिंडन के किनारे मिला। विपिन के गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था और चेहरे पर खरोंच के निशान थे। परिजन ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगा पुलिस को शिकायत दी। कौशिंद्र का कहना है कि किसी साजिश के तहत विपिन की हत्या की गई है। ईकोटेक-3 थाना प्रभारी सरिता सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा और तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed