{"_id":"68b863cc336cc5a06f0bd1d8","slug":"darkness-will-be-dispelled-from-grenos-villages-noida-news-c-23-1-lko1064-73910-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रेनो के गांवों में दूर होगा अंधेरा, खर्च होगा नौ करोड़ रुपया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रेनो के गांवों में दूर होगा अंधेरा, खर्च होगा नौ करोड़ रुपया
विज्ञापन
- प्राधिकरण ने शुरू की कवायद, जल्दी शुरू होगा स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण क्षेत्र के गांव और छह प्रतिशत आबादी वाले भूखंड सेक्टरों में अंधेरा दूर होगा। यहां करीब नौ करोड़ रुपये का बजट प्राधिकरण खर्च करेगा। इनमें शहरी क्षेत्र में शामिल हुए गांवों के अलावा जमीन अधिग्रहण के बाद दिए गए छह प्रतिशत आबादी भूखंड वाले सेक्टर्स में भी स्ट्रीट लाइट का काम शामिल है।
प्राधिकरण की योजना के मुताबिक छह प्रतिशत भूखंड वाले सेक्टर्स में स्ट्रीटलाइट पर करीब 5.51 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। यहां लंबे समय से किसानों की शिकायत थी कि विकास कार्य अधूरे हैं। सीईओ एनजी रवि कुमार के सामने भी यह मुद्दा उठा। इन गांवों में घबरारा, कासना एम ब्लाॅक, कासना पुलिस चौकी के पास के भूखंड, नटों की मढ़ैया फेज-2, बिरोंदी ए व सी ब्लाॅक, कयामपुर, डाबरा, अजायबपुर शामिल हैं। इसके अलावा दूसरे गांवों में स्ट्रीटलाइट लगाने के लिए अलग से 3.31 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
यह ऐसे गांव हैं जहां विद्युतीकरण हो चुका है, लेकिन स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं। इनमें सूरजपुर, भोला रावल, तिलपता करनवास, कुलेसरा, कैलाशपुर उर्फ कीरचपुर, बिसरख, ऐमनाबाद, सादोपुर, इटेहरा, खोदना खुर्द, खैरपुर गुर्जर, छपरौला, खेड़ा धर्मपुरा, मिलक लच्छी, खेड़ी, भनौटा को शामिल किया गया है। ग्रेनो वेस्ट में भी सैनी, इटेहरा और खोदना खुर्द में स्ट्रीटलाइट के रखरखाव पर 22 लाख रुपये तीन साल में प्राधिकरण खर्च करेगा।