{"_id":"69c52accaa496bcabc0da175","slug":"dark-knights-won-the-match-by-two-runs-noida-news-c-23-1-lko1064-90902-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डार्क नाइट्स ने दो रनों से जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डार्क नाइट्स ने दो रनों से जीता मुकाबला
विज्ञापन
फोटो --
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर जारी सेंचुरियन कप सीजन-8 के लीग मैच में डार्क नाइट्स ने दो रनों से मैच जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डार्क नाइट्स की टीम ने टी-20 मुकाबले में सात विकेट पर 192 रन बनाए। संदीप शर्मा ने 52 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ड्रीमविले टाइगर्स की टीम छह विकेट पर 190 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए नौ रन बनाने थे। लेकिन संदीप शर्मा की गेंदबाजी के आगे टीम के बल्लेबाज सात रन ही बना सके। ओवर में रन आउट समेत तीन विकेट गिरे और इसी वजह से टीम हार गई। वहीं, संदीप शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।