फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Danger looms from dilapidated houses and overgrown bushes in Sector-105.

Noida News: सेक्टर-105 में जर्जर मकान और झाड़ियों से मंडरा रहा खतरा

Fri, 11 Sep 2026 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Danger looms from dilapidated houses and overgrown bushes in Sector-105.
- आरडब्ल्यूए ने लापरवाह प्लॉट मालिकों पर कार्रवाई और तुरंत सफाई की मांग की
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-105 में खाली पड़े भूखंडों और लंबे समय से उपेक्षित कंप्लीशन हाउसों की बदहाली से स्थानीय निवासी परेशान हैं। देखरेख के अभाव में खंडहर में तब्दील हो चुके निर्माण और भूखंडों में उगी घनी झाड़ियों से सांप-बिच्छुओं के साथ असामाजिक तत्वों का खतरा बना हुआ है। प्लॉट संख्या ए-005, बी-78, डी-236 समेत कई भूखंडों की स्थिति खराब है। सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र भेजकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्लॉट खरीदकर उसे लावारिस छोड़ना पूरे सेक्टर के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए खतरा है। आरडब्ल्यूए ने ऐसे भूखंडों की तत्काल सफाई कराने और लापरवाही बरतने वाले प्लॉट मालिकों पर जुर्माना लगाने की मांग की है। साथ ही असुरक्षित परिसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed