{"_id":"621a6d70e53b88214d0b1331","slug":"damage-to-crops-due-to-rain-and-strong-winds-mewat-news-noi634448026","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात व तेज हवाओं से फसलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात व तेज हवाओं से फसलों को नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। शुक्रवार की देर शाम जिले में हुई बरसात और ओलावृष्टि से गेहूं के साथ सरसों की खेती को भारी नुकसान हुआ है। जिन खेतों में पहले ही पानी भरा हुआ था उनमें जलभराव होने से फसल खराब होने की आशंका है। नूंह खंड के गांव मालब, कोटला सहित कई गांवों में सरसों की फसल पकी होने से बरसात के साथ आई तेज हवाओं से लेट गई। जिससे काफी नुकसान हुआ है। पिछले कई दिनों से आसमान में घने बादल छाए हुए थे।
शुक्रवार को मौसम का अचानक मिजाज बदला और शाम को तेज हवाओं के साथ बरसात आई। पुन्हाना खंड में कई जगह पर ओलावृष्टि हुई। जिले के तावडू, नूंह, पुन्हाना, नगीना व फिरोजपुर झिरका क्षेत्रों में बरसात व हवाओं से नुकसान हुआ है। इससे किसानों के चेहरे फख्त हो गए है। ओलावृष्टि होने से सरसों और सब्जी की फसलों को भी नुकसान हुआ है। किसान इसको लेकर बेहद परेशान हैं और अपनी किस्मत को कोस रहे हैं। नूंह खंड के गांव मालब निवासी सरपंच साबिर हुसैन, सलंबा गांव के सरपंच आबिद हुसैन, समय सिंह किरा, हाजी अलीमोहम्मद खेड़ला, जाकिर समाजसेवी कोटला ने बताया कि देर रात क्षेत्र में बारिश होने से किसानों को बेहद नुकसान हुआ था। इस साल शुरूआत में ही भारी बारिश हुई थी। इससे किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ। अभी खेतों में नमी सूख नहीं पाई थी कि फिर से बरसात और ओलावृष्टि हो गई। अब फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगी। इस साल किसान की फसलों पर आसमान से खतरा मंडरा रहा है। किसानों की आफत कम नहीं हो रही है। किसानों की लागत निकलना मुश्किल होगा। ऐसे में सरकार उनकी इस समस्या का तुरंत संज्ञान लें।
बरसात के साथ तेजा हवाओं से गेहूं व सरसों की फसल के गिर जाने की सूचना मिली है। कई जगह ओलावृष्टि भी हुई है। इस बारे में जानकारी ली जा रही है।
- डॉ. अजीत सिंह, एसडीओ, कृषि विभाग