{"_id":"61c761f1f8d1ce61b515c201","slug":"dalit-minor-kidnapped-and-raped-accused-arrested-noida-news-noi6234064166","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में दलित नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता को अगवा कर ले गया था। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। छानबीन के बाद पीड़िता को मुक्त कराकर बयान दर्ज कराया गया। जिसमें दुष्कर्म की बात सामने आई। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर आरोपी मोहित (24) को गिरफ्तार कर लिया।
सूरजपुर कोतवाली पुलिस के मुुताबिक 28 नवंबर को क्षेत्र से 15 वर्ष की नाबालिग संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिजनों ने मोहित पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। छानबीन के बाद 24 दिसंबर को पुलिस ने आरोपी मोहित को घंटा गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मुक्त कराकर मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपी पर अपहरण, दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
सोशल मीडिया पर दोस्ती कर बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म
नोएडा। सोशल मीडिया पर युवक ने युवती से दोस्ती कर बर्थडे पार्टी के लिए बुलाया। होटल में आरोपी ने युवती को पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने युवती का जबरन गर्भपात भी करा दिया। सेक्टर-20 पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में युवती ने कहा कि दुष्कर्म के बाद आरोपी ने शादी करने का झांसा दिया था। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती की नोएडा निवासी शफक से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। जल्द ही दोनों ने बातचीत शुरू हो गई। फरवरी 2020 में युवक ने युवती को सेक्टर-18 के होटल में अपनी बर्थडे पार्टी के लिए बुलाया। युवक ने दोस्तों के साथ पार्टी करने की बात कही थी। लेकिन जब वह पहुंची तो उस समय तक कोई आया नहीं था। पूछने पर बताया कि दोस्तों को बाद में बुलाया गया है। सबसे पहले वह उसके साथ पार्टी करना चाहता है।
आरोप है कि युवक ने उसे पेय पदार्थ दिया। जिसे पीने के बाद युवती बेहोश हो गई। जिसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया। युवती की शिकायत पर उसने गलती मानते हुए शादी करने का वादा किया। इसके बाद उसने कई बार मिलकर शादी की तैयारियों को लेकर चर्चा की और परिजनों से मिलाने का आश्वासन दिया। कुछ दिन बाद वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि युवक से दबाव देकर गर्भपात कराया। जिसके बाद शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पड़ोस में रहने वाले आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक परिवार किराये पर रहता है। शुक्रवार रात मकान में एक युवक घुस आया और किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के विरोध करने पर मारपीट की धमकी दी। शोर सुनकर परिजन आ गये। परिजनों को देखकर आरोपी फरार हो गया। बादलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले आरोपी पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।