फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cyclothon today, many routes will be affected

Noida News: साइक्लोथॉन आज, कई रूट रहेंगे प्रभावित

Sat, 14 Mar 2026 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Cyclothon today, many routes will be affected
ग्रेटर नोएडा। स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर एचसीएल की ओर से आयोजित होने वाले एचसीएल साइक्लोथॉन के कारण आज कई जगहों पर ट्रैफिक रूट डायवर्ट रहेगा। यातायात पुलिस के अनुसार, किसान चौक से तिलपता गोलचक्कर तक भारी और मध्यम मालवाहक वाहन नहीं जा सकेंगे। वहीं, एक मूर्ति गोलचक्कर से राजेश पायलट गोलचक्कर होते हुए डी-पार्क चौकी यू-टर्न तक मुख्य मार्ग पर किसी भी वाहन का आवागमन बंद रहेगा। पर्थला से किसान चौक होते हुए शाहबेरी या गाजियाबाद को जाने वाले वाहन किसान चौक से तिगरी गोलचक्कर होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे। वहीं, तिलपता और 130 मीटर रोड को जाने वाले लोग पर्थला से सोहरखा, राइस चौकी, बिसरख हनुमान मंदिर गोलचक्कर और सूरजपुर के रास्ते जाएंगे। सूरजपुर से रोजा जलालपुर, छपरौला, बादलपुर और लालकुआं को जाने वाले वाहन कच्ची सड़क तिराहे से चौगानपुर गोलचक्कर, हनुमान मंदिर गोलचक्कर बिसरख और एक मूर्ति गोलचक्कर होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। इसी तरह एनएच-24 से 130 मीटर रोड को जाने वाले भारी और मध्यम मालवाहक वाहन छिजारसी, मॉडल टाउन गोलचक्कर सेक्टर-62, सेक्टर-60 अंडरपास और एलिवेटेड मार्ग से होते हुए नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से गंतव्य तक जा सकेंगे। व्यवस्था सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed